Web Series On Netflix: ‘गुल्लक’ जैसी दिल छू लेने वाली वेब सीरीज देखनी है? तो इन शानदार वेब सीरीज को बिल्कुल मिस न करें
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2025 11:35 AM
Web Series On Netflix
Web Series On Netflix: अगर आप फैमिली ड्रामा की तलाश में हैं, जिसमें 'गुल्लक' जैसी कॉमेडी और प्यार दोनों मिलें, तो आपकी तलाश अब खत्म हो गई है. गुल्लक जैसी इन बेहतरीन वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें.
Web Series On Netflix: अगर आप फैमिली, कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण एक ही वेब सीरीज में देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स की ये 5 वेब सीरीज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. ‘गुल्लक’ की तरह, ये सीरीज भी आपको बहुत पसंद आएंगी और देखने में मजा आएगा. ‘लिटिल थिंग्स’ से लेकर ‘ए सूटेबल बॉय’ तक, इन बेहतरीन सीरीज को देखना न भूलें.
लिटिल थिंग्स
यह सीरीज एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसके चार सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं. इसमें मुंबई के एक कपल की कहानी दिखाई गई है, जहां काव्या और ध्रुव के रिश्ते, उनके जीवन के उतार-चढ़ाव और उनकी यात्रा को खूबसूरती से दिखाया गया है.
मिसमैच्ड
इस सीरीज के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं. इसमें आपको रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. इसकी कहानी डिंपल और ऋषि को दिखाया गया है, जो अपने सपनों के साथ अपने रिश्तों को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं. इस सीरीज का ‘इश्क है’ गाना भी बहुत हिट हुआ है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
ताज महल 1989
यह सीरीज लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, स्टूडेंट्स और एक स्कूल की लड़की सनायना के जीवन को दिखाती है, जिसे एक बड़े शहर के लड़के शालिन से प्यार होता है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है.
भाग बेनी भाग
यह सीरीज बेनी नाम की एक लड़की की कहानी को दिखाता है, जो स्टैंड-अप कॉमेडियन बनना चाहती है. लेकिन उसके परिवार वाले बेनी पर शादी का दबाव डालते है. इस सीरीज में वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती दिखती है.
ए सूटेबल बॉय
इस कहानी में मिसेज रूपा मेहरा अपनी 19 साल की बेटी लता के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश में है, जो उससे शादी कर सकें. इस सीरीज में पॉलिटिकल और सामाजिक मुद्दों को भी दिखाया गया है, जिसमें जाति और महिलाओं के अधिकार शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










