Panchayat Season 5 में क्या होगा खास? प्रह्लाद चाचा बोले- दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

पंचायत सीजन 5 पर फैसल मलिक, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Panchayat Season 5 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रह्लाद पांडे का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक ने बताया कि शो की शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है. जानिए नए सीजन में क्या खास होने वाला है.

विज्ञापन

Panchayat Season 5: अगर आप भी ‘पंचायत’ वेब सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. इस सीरीज में ‘प्रहलाद पांडे’ का मजेदार रोल निभाने वाले एक्टर फैसल मलिक ने खुद बताया है कि ‘पंचायत सीजन 5’ पर काम बहुत तेजी से चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस नए सीजन की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है और बहुत जल्द इसे खत्म कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

शूटिंग कब तक खत्म होगी और ये कब रिलीज होगी?

Telly Chakkar को दिए इंटरव्यू में जब फैसल मलिक से पूछा गया कि क्या ‘पंचायत सीजन 5’ इसी साल देखने को मिलेगी, तो उन्होंने कहा कि वह पक्की तारीख तो नहीं बता सकते, लेकिन अगले 1 से 2 महीने के अंदर शूटिंग का सारा काम पूरा हो जाएगा.

इस बार कहानी में क्या नया और मजेदार होगा?

फैसल मलिक ने बताया कि इस बार की कहानी बहुत ही ज्यादा मजेदार होने वाली है. उन्होंने कहा कि नया सीजन देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और सबको बहुत मजा आएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि फुलेरा गांव की राजनीति अब बदलने वाली है. पिछले सीजन में प्रधान जी (बृज भूषण दुबे) की प्रधानी चली गई थी और अब गांव में एक नई पार्टी आ चुकी है. ऐसे में गांव के अंदर क्या-क्या नए ड्रामे और कॉमेडी होगी, यही इस सीजन में देखने को मिलेगा.

कौन-कौन से एक्टर्स आएंगे नजर?

‘पंचायत’ सीरीज को लोग इसके किरदारों की वजह से बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. इस नए सीजन में भी आपको पुराने और पसंदीदा चेहरे ही दिखाई देंगे. मुख्य रोल में जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी) नजर आएंगे. उनके साथ ही रघुवीर यादव (प्रधान जी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), फैसल मलिक (प्रहलाद पांडे) और चंदन रॉय (विकास) भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको हंसाने के लिए तैयार हैं.

इन सभी पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी इस बार फुलेरा गांव की राजनीति में तड़का लगाते हुए दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: No Entry 2 क्यों हो रही है लेट? अनीस बज्मी बोले- कुछ फिल्मों की अपनी कुंडली होती है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola