‘मां बहन’ फिल्म की स्क्रीनिंग में छाई माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर की जोड़ी, फैंस, बोले- इन्हें फिर साथ में कास्ट करो

Updated:
विज्ञापन

मां बहन, फोटो – इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maa Behen: मां बहन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की मुलाकात ने फैंस को पुरानी यादें ताजा कर दिया है. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर फिर से उनकी जोड़ी की चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Maa Behen: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर अनिल कपूर हाल ही फिल्म ‘मां बहन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक साथ नजर आए. जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस को उनके पुराने दिनों की याद आ गई. कई लोगों ने दोनों को फिर से किसी रोमांटिक फिल्म में साथ देखने की इच्छा भी जाहिर की.

विज्ञापन

स्क्रीनिंग में दिखी शानदार बॉन्डिंग

शनिवार को फिल्म ‘मां बहन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस इवेंट में फिल्म की टीम के साथ कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए. अनिल कपूर भी इस खास मौके पर पहुंचे. उन्होंने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि माधुरी दीक्षित नीले और पीले रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं. दोनों ने मीडिया के सामने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और एक-दूसरे को गले लगाया. उनकी यह मुलाकात देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

फैंस ने रखी खास मांग

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को लंबे समय बाद एक साथ देखकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भावुक हो गए हैं. कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, प्लीज इन्हें फिर से किसी फिल्म में साथ लेकर आएं, वहीं दूसरे फैन ने कहा, टइन्हें दोबारा रोल में देखना बहुत अच्छा लगेगा”. इस जोड़ी की तारीफ करते हुए फैंस ने इन्हें 90 S की सुपरहिट और पावरहाउस जोड़ी बताया, जिससे आज के बच्चे और उनके माता-पिता दोनों ही जुड़ाव महसूस करते हैं.

कई सुपरहिट फिल्मों में साथ दिखे हैं दोनों

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने पहली बार साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों ने ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘किशन कन्हैया’, ‘पुकार’, ‘परिंदा’ और ‘लज्जा’ जैसी कई सफल फिल्मों में अपनी शानदार केमिस्ट्री दिखाई. दोनों आखिरी बार फिल्म ‘टोटल धमाल’ में साथ नजर आए थे.

इन फिल्मों में व्यस्त हैं दोनों सितारे

माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फैंस अब एक बार फिर दोनों को किसी नई फिल्म में साथ देखने की उम्मीद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर फिर चमकी ‘दृश्यम 3’, 17वें दिन कमाई में आया उछाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola