Friday OTT Releases: वीकेंड होगा सुपरहिट, इस शुक्रवार OTT पर आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में- वेब सीरीज, देखें लिस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Friday OTT Releases

Friday OTT Releases: घर बैठे मनोरंजन का मजा लेने के लिए यह शुक्रवार आपके लिए एक परफेक्ट वॉचलिस्ट लेकर आ रहा है. तो चलिए, जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं.

विज्ञापन

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं. एक्शन और थ्रिलर के शौकीनों के लिए दमदार कहानियां हैं, रोमांस पसंद करने वालों के लिए दिल छू लेने वाली फिल्में हैं और कॉमेडी लवर्स के लिए फुल ऑन एंटरटेनमेंट मौजूद है. इसके अलावा कुछ मोस्ट अवेटेड सीरीज अपने नए सीजन के साथ लौट रही हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा देंगी. अगर आप अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं, तो इस हफ्ते की ये रिलीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

चमक सीजन 2

‘चमक’ का दूसरा सीजन, ‘चमक: द कन्क्लूजन’ 4 अप्रैल 2025 को सोनीलिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. यह एक म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है जो युवा रैपर काला (परमवीर सिंह चीमा) की कहानी को आगे बढ़ाती है. कहानी में काला अपने पिता तारा सिंह की हत्या के पीछे की सच्चाई उजागर करने और बदला लेने के लिए पंजाब लौटता है.

टेस्ट

‘टेस्ट’ एक अपकमिंग तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि में तीन व्यक्तियों के जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण मोड़ों और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों की कहानी प्रस्तुत करती है. निर्देशक एस शशिकांत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. यह फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, जिससे दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इसे देख सकते हैं.

कर्मा

‘कर्मा’ एक कोरियाई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो छह लोगों की आपस में जुड़ी कहानियों को दिखाती है, जहां एक अप्रत्याशित घटना उनके जीवन को पूरी तरह बदल देती है. इसमें सस्पेंस, ट्विस्ट और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. अगर आप कोरियन ड्रामा के फैन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है. इसे 4 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola