Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

Trade Analyst on salman khan
Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान अभिनीत फिल्म सिकंदर ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, आपको बताते हैं. एक्शन थ्रिलर फिल्म साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है. मूवी में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना है.
Sikandar Box Office Collection Day 1: एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर में सलमान खान, संजय राजकोट के किरदार में दिखे हैं. फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर हैं. सिनेमाघरों से वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें फैंस एक्टर के फिल्म के रिलीज होने पर जश्न मनाते दिख रहे हैं. 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसकी जानकारी सामने आई है.
सिकंदर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म सिकंदर की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और भ्रष्ट व्यवस्था से बाहर निकलकर अपना रास्ता बनाता है. फिल्म को साउथ एक्टर मोहनलाल से एल2: एम्पुरान से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. सैकनल्कि की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि ये अर्ली आंकड़े हैं और इसमे फेर बदल संभव है. इस बीच, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्टर की उन पांच फिल्मों के बारे में बताया है, जिसने ओपनिंग डे पर तगड़ी ओपनिंग की.
- टाइगर 3- 43 करोड़ रुपये
- भारत- 42.30 करोड़ रुपये
- प्रेम रतन घन पायो – 40.35 करोड़ रुपये
- सुल्तान – 36.54 करोड़ रुपये
- टाइगर जिंदा है – 34.10 करोड़ रुपये
एआर मुरुगादॉस ने कही ये बात
‘सिकंदर’ में दर्शकों को फुल ऑन एक्शन देखने को मिला है. ईटाइम्स संग बातचीत में फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने बताया कि ”ये सिर्फ मास फिल्म नहीं है, इसकी बहुत स्ट्रांग फैमिली इमोशन है. उन्होंने कहा ये इस बात को एक्सप्लोर करता है कि आज के समय में परिवार कैसे काम करते हैं, कपल्स एक-दूसरे को कैसे ट्रीट करते हैं और रिलेशनशिप में क्या मिसिंग है. ये फिल्म का हाइलाइट है. ‘गजनी’ दर्शकों को एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर लगती थी, लेकिन आमिर और असिन की प्रेम कहानी एक सरप्राइज एलिमेंट थी. इसी तरह, यहां भी प्यार का एक तत्व है जो दर्शकों को प्रभावित करेगा.”
यह भी पढ़ें- Sikandar: केआरके ने ‘सिकंदर’ में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










