Sikandar: केआरके ने 'सिकंदर' में सलमान खान-रश्मिका मंदाना के रोमांस का उड़ाया मजाक, कहा- दादा-पोती का…
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2025 1:58 PM
krk mocks salman khan rashmika mandanna in sikandar
Sikandar: फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना रोमांस करते दिखेंगे. फिल्म में सलमान और रश्मिका की जोड़ी पर केआरके ने ऐसा कमेंट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Sikandar: एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में निर्माताओं ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है. फिल्म में सलमान और रश्मिका के साथ शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे. हालांकि, इस फिल्म में सलमान और रश्मिका के रोमांस को देखकर लेकर एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने एक्स पर उनका मजाक उड़ाया है.
केआरके ने सलमान-रश्मिका को कहा ‘दादा-पोती’
सलमान और रश्मिका के बीच उम्र के फासले को लेकर, सलमान ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के समय कहा कि ‘अगर एक्ट्रेस को किसी बड़े कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने में दिक्कत नहीं हो रही है, तो इससे किसी और को क्यों परेशानी हो रही है?’ इसके बाद केआरके ने फिल्म में दोनों की जोड़ी को ‘दादा-पोती’ रोमांस कहकर मजाक उड़ाया और एक्स पर लिखा, “अरे भाई साहब हीरोइन को क्या प्रॉब्लम होगी, उनको तो रोमांस करने के 10 करोड़ रुपये मिले है. प्रॉब्लम तो उन्हें होगी, जो टिकट खरीदकर थिएटर में हीरो हीरोइन का रोमांस देखेंगे! लेकिन उन्हें दादा-पोती का रोमांस देखने को मिलेगा.”
केआरके ने सिकंदर को बताया ‘सरकार’ फिल्म का रीमेक
केआरके ने आगे लिखा, “एआर मुरुगादॉस निर्देशित सिकंदर ‘सरकार’ फिल्म की रीमेक है. मैंने भागंदर का ट्रेलर देखा है और यह विजय की फिल्म सरकार की 100% कॉपी है. विजय और बुड्ढा विदेश से भारत आता है.” बता दें केआरके अपनी ओर मिडिया का ध्यान खींचने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकारों के ऊपर टिप्पणी करते रहते है, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. हालांकि सिकंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन यह फिल्म 40 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर सकती है.
यह भी पढ़ें- स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










