TMKOC: जेठालाल के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए ‘बापूजी’ ने ठुकरा दिया था दूसरा रोल, 35 की उम्र में बन गए थे बुजुर्ग पिता
दिलीप जोशी और अमित भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
MKOC में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें यह रोल दिलीप जोशी की वजह से मिला था. उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि दोनों की दोस्ती गुजराती थिएटर के दिनों से है और इसी बॉन्डिंग के चलते उन्होंने शो में दूसरा रोल ठुकराकर बापूजी बनना चुना था.
TMKOC: जेठालाल और बापूजी की नोकझोंक के बिना ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अधूरा लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्क्रीन पर बाप-बेटे का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी और अमित भट्ट रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं? अमित भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिलीप जोशी के साथ उनकी दोस्ती इतनी पुरानी है कि उसी की बदौलत उन्हें शो में बापूजी का रोल मिला था.
गुजराती थिएटर से शुरू हुई थी दोनों की दोस्ती
अमित भट्ट ने The Moi Blog को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और दिलीप जोशी की दोस्ती ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से शुरू नहीं हुई थी. दोनों एक-दूसरे को सालों पहले से जानते हैं. अमित ने कहा, “दिलीप भाई और मेरा साथ बहुत पुराना है. हमने सबसे पहले एक गुजराती नाटक में साथ काम किया था. इसके बाद हम टीवी शो ‘एफआईआर’ और फिर डायरेक्टर उमेश शुक्ला की एक फिल्म में भी साथ नजर आए.” लगातार साथ काम करने की वजह से दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग और गजब की ट्यूनिंग बन गई, जिसका असर आज भी स्क्रीन पर साफ दिखाई देता है.
दिलीप जोशी की एक सलाह और अमित भट्ट बन गए ‘बापूजी’
इंटरव्यू में अमित भट्ट ने खुलासा किया था कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनकी एंट्री के पीछे सबसे बड़ा हाथ दिलीप जोशी का था. उन्होंने बताया कि शो की शुरुआत में प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिलीप जोशी को जेठालाल और चंपकलाल में से एक किरदार चुनने का ऑप्शन दिया था. दिलीप ने जेठालाल का रोल चुना, जिसके बाद मेकर्स चंपकलाल यानी बापूजी के किरदार के लिए सही चेहरे की तलाश में जुट गए.
कई एक्टर्स के ऑडिशन लेने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तब दिलीप जोशी ने अपने पुराने दोस्त अमित भट्ट का नाम सुझाया. दिलीप की सलाह पर असित मोदी ने उसी शाम अमित को मिलने के लिए बुलाया. अमित के मुताबिक, करीब 15-20 मिनट की बातचीत के बाद ही उन्हें बापूजी के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया. यही किरदार आगे चलकर उनकी पहचान बन गया.
दिलीप जोशी के साथ बॉन्ड के लिए छोड़ दिया था दूसरा रोल
अमित भट्ट ने एक और दिलचस्प बात बताई कि शो की शुरुआत में उन्हें एक और रोल ऑफर हो रहा था, जिसमें उन्हें अपनी असली उम्र (35 साल) के हिसाब से नॉर्मल लुक में रहना था. लेकिन अमित भट्ट ने उसे ठुकरा दिया.
उन्होंने बताया, “मुझे पता था कि जेठालाल का परिवार ही इस पूरे शो की जान है. दिलीप भाई के साथ मेरी दोस्ती पहले से ही बहुत अच्छी थी और हमारे बीच एक नेचुरल केमिस्ट्री थी. अगर मैं कोई दूसरा रोल चुनता, तो मैं इस परिवार से दूर हो जाता, जिसमें मुझे कोई मजा नहीं आता.”
अमित भट्ट को दिलीप भाई के साथ स्क्रीन शेयर करना ज्यादा मजेदार और चैलेंजिंग लगा, इसलिए उन्होंने सिर्फ 35 साल की उम्र में जेठालाल के बुजुर्ग पिता बनने का फैसला कर लिया.
यह भी पढ़ें: Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










