Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 18

Raid 2 Update: अजय देवगन इस बार फिर अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं और दादा भाई यानी रितेश देशमुख के घर अपनी 75वीं छापेमारी करने वाले हैं. फिल्म के निर्माताओं एक प्रोमो सॉन्ग लेकर आने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड की एक खूबसूरत हसीना की एंट्री हो गई है. उनके साथ यो यो हनी सिंह भी होंगे.

विज्ञापन

Raid 2 Update: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल 1 मई को रिलीज हो रहा है. हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया है, जिसमें अजय फिर से आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस बार उनका मुकाबला राजनेता दादा भाई उर्फ रितेश देशमुख से होने वाला है. टीजर के आने के बाद फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. इस बीच फिल्म के प्रोमो सॉन्ग में तमन्ना भाटिया यो यो हनी सिंह के साथ नजर आने वाली हैं.

तमन्ना भाटिया और हनी सिंह का प्रोमो सॉन्ग हुआ साइन

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना भाटिया को रैपर यो यो हनी सिंह ने एक हाई-एनर्जेटिक डांस ट्रैक के लिए साइन किया है. ‘स्त्री 2’ के ‘आज की रात’ गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली के निर्देशन में इस गाने को दो दिनों में एक स्टूडियो में फिल्माया जाएगा. यह गाना पारंपरिक आइटम सॉन्ग से अलग एक स्टैंडअलोन पोस्ट-क्रेडिट आकर्षण के रूप में होगा. हालांकि, अजय देवगन और तमन्ना इस गाने में साथ नजर नहीं आएंगे, लेकिन वे दोनों जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रेंजर’ पर काम कर रहे हैं.

सौरभ शुक्ला दोबारा बनेंगे खूंखार डॉन ताऊजी

निर्देशक राज कुमार गुप्ता और लेखक रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव की टीम ने इस फिल्म में दांव और भी बड़े होने का वादा किया है. दादा भाई के घर अमय पटनायक किये 75वीं रेड होने वाली है. सुरभ शुक्ला दोबारा रेड 2 में खूंखार डॉन ताऊजी का किरदार निभा रहे है. फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और यशपाल शर्मा शामिल हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola