अस्सी: ‘द केरला स्टोरी 2’ के तूफान में फंसी ‘अस्सी’, बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

Updated:
विज्ञापन

‘अस्सी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

Assi Box Office Collection Day 10: फिल्म अस्सी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म की कमाई भले ही बहुत अच्छी न हो, लेकिन रफ्तार पूरी तरह थमी भी नहीं है.

विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दिखा पाई है. इसकी कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों से मिली-जुली राय देखने को मिल रही है. सिनेमाघरों के टिकट खिड़की पर फिल्म को लेकर उतनी भीड़ नहीं देखने को मिली है, फिर भी रोज थोड़ा-थोड़ा कलेक्शन हो रहा है. अब फिल्म का दसवें दिन का आंकड़ा सामने आ चुका है. सबकी नजरे इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म कितनी लंबी रेस तय करती है. आइए जानते हैं फिल्म की दसवें दिनी की कमाई.

विज्ञापन

फिल्म की दसवें दिन की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 0.48 करोड़ नेट का कारोबार किया, जबकि भारत में अब तक की कुल नेट कमाई लगभग 8.48 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. अब फिल्म की कलेक्शन देख के पता चल रहा है की रफ्तार भले धीमी हो, लेकिन सफर अभी जारी है.

‘द केरला स्टोरी 2’ से मिलेगी टक्कर ?

फिल्म ‘अस्सी’ की रिलीज ऐसे वक्त पर हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से कई बड़ी फिल्में मौजूद थी. अब फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बीच 27 फरवरी 2026 को ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज हो गई है. इस नई फिल्म का निर्देशन कामख्या नारायण सिंह ने किया है और इसे प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. फिल्म रिलीज के साथ ही भारत बाक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में कहानी तीन महिला के आस-पास घूमती है, जो अचानक मुश्किल हालात में फंस जाती है. फिल्म के मुख्य किरदार में उल्का गुप्ता, आदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आ रही हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा ‘अस्सी’ की कमाई पर नई रिलीज फिल्म का असर कितना पड़ता है और दर्शक के दिलों में ज्यादा कौन घर बना पाएगा.

फिल्म ‘अस्सी’ के बारे में

अनुभव सिन्हा निर्देशीत फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के मुख्य किरदार में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आई हैं, जो पहले भी थप्पड़ और अन्य फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इस फिल्म की कहानी में महिलाओं के साथ हुए अपराध और यौन शोषन को लेकर लड़ाई को दिखाई गई है. दर्शक को तापसी का किरदार काफी पसंद आया है, लेकिन फिल्म अपनी कहानी के वजह से दर्शकों के बीच कुछ खास पहचान नहीं बना पाई है. अब मेकर्स की उम्मीदें आने वाले वीकडेज पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: द केरला स्टोरी 2: रविवार को चमकी फिल्म, कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola