धमाके के बीच होटल में सिमटी मां-बेटे की दुनिया, दुबई में बेटे संग फंसी शुभाश्री गांगुली

Updated:
विज्ञापन

शुभाश्री गांगुली, उनके पति राज चक्रवर्ती और वो होटल जहां फंसी हैं बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री.

ईरान के हमलों के बाद दुबई में बढ़े तनाव के बीच बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली अपने बेटे युवान के साथ पाम जुमेराह के एक होटल में फंसी हैं. होटल के पास धमाके के बाद से कोलकाता में उनका परिवार चिंतित है. उनके पति और बेटी को अभिनेत्री की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली इन दिनों कैमरे की चकाचौंध से दूर एक अलग ही वास्तविकता का सामना कर रही हैं. ईरान के हमलों के बाद दुबई में बढ़े तनाव के बीच वह अपने बेटे युवान के साथ वहीं फंस गयीं हैं. उनके पति और तृणमूल कांग्रेस के नेता राज चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

छुट्टियां मनाने दुबई गयीं थीं शुभाश्री गांगुली

शुभाश्री शनिवार को छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचीं थीं. इसी दौरान हालात अचानक बदल गये. उनके पति, फिल्म निर्देशक-निर्माता और तृणमूल कांग्रेस विधायक राज चक्रवर्ती ने बताया कि अभिनेत्री और उनका बेटा फिलहाल पाम जुमेराह के एक होटल में हैं. होटल के पास ही विस्फोट हुआ, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अपने कमरे में ही रहने की सलाह दी है.

शुभाश्री के पति बोले- चिंतित हैं, घबराये हुए नहीं

राज चक्रवर्ती ने कहा कि चूंकि उनका बेटा युवान अपनी मां शुभाश्री के उनके साथ है, इसलिए चिंता और बढ़ गयी है. उनके होटल के पास एक धमाका हुआ है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दुबई में मौजूद उनके दोस्त और रिश्तेदार लगातार संपर्क में हैं. हरसंभव मदद कर रहे हैं. हम चिंतित हैं, लेकिन घबराये हुए नहीं हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेटी यालिनी के साथ कोलकाता में हैं राज चक्रवर्ती

राज चक्रवर्ती इस समय कोलकाता में अपनी बेटी यालिनी के साथ हैं. अभी उनका परिवार 2 हिस्सों में बंट गया है. एक हिस्सा दुबई के होटल के कमरे में हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहा है, तो दूसरा कोलकाता में उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है.

वे शनिवार को छुट्टियां मनाने के लिए वहां पहुंचे थे. तब से स्थिति जटिल हो गयी है. चूंकि युवान उनके साथ है, इसलिए चिंता और बढ़ गयी है. वे पाम जुमेराह होटल में ठहरे हैं. उनके होटल के पास एक विस्फोट हुआ. अधिकारियों ने लोगों को अपने कमरे से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिये हैं.

राज चक्रवर्ती, शुभाश्री गांगुली के पति और तृणमूल कांग्रेस विधायक

अभिनेत्री के पति ने सरकार से नहीं मांगी है मदद

शुभाश्री के पति से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत सरकार से सहायता मांगी है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक ऐसी कोई मांग नहीं की गयी है. उन्हें उम्मीद है कि वे सुरक्षित घर लौट आयेंगे.

फिल्म जगत की हस्तियों के साथ-साथ स्पोर्ट्स स्टार भी फंसे

सिर्फ टॉलीवुड की एक्ट्रेस शुभाश्री गांगुली ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य भी प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल : कैफे साइकिल से जाना अभिनेत्री को पड़ा भारी, लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

‘टेक केयर भालोबासा’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे सुशोभन सोनू रॉय

West Bengal News: बंगाली अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने छोड़ी भाजपा, कहा- वादे निभाने में नाकाम रही पार्टी

बांग्‍ला फिल्‍म ”जातिश्‍वर” ऑस्‍कर के लिए नामांकित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola