7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग को लेकर एक कदम और बढ़ी सरकार, नये साल पर मिल सकता है ये तोहफा
7वां वेतन आयोग
पश्चिम बंगाल सरकार अपने कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के माध्यम से एक बड़ा कदम उठा रही है. वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन के पुनर्गठन के लिए जनता और कर्मचारियों से राय मांगी गई है. यह जानकारी एक विशेष वेबसाइट पर 31 अक्टूबर तक जमा की जा सकती है.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने नए साल में अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सातवें वेतन आयोग ने राज्य के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों, पदोन्नति और पेंशन, साथ ही विभिन्न सेवानिवृत्ति लाभों के पुनर्गठन के लिए संगठन और व्यक्तिगत स्तर दोनों से प्रतिक्रिया मांगी है.
राय जानने के लिए विशेष वेबसाइट शुरू
राय और लिखित ज्ञापन ऑनलाइन जमा करने के लिए एक विशेष वेबसाइट शुरू की जा चुकी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रकार के सुझाव और प्रस्ताव केवल इसी वेबसाइट के माध्यम से 31 अक्टूबर तक जमा किए जा सकते हैं. ईमेल, डाक द्वारा भेजे गए कागज़ या किसी अन्य हार्ड कॉपी और सीधे आवेदन जमा करना स्वीकार नहीं किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
22 जुलाई को हुआ था आयोग का गठन
गौरतलब है कि 22 जुलाई को राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग के गठन के लिए एक सरकारी प्रस्ताव पारित किया. इसके बाद आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए और जनता एवं सरकारी कर्मचारियों से प्रतिक्रिया लेने की प्रक्रिया शुरू की. सरकार के इस कदम से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को, जो लंबे समय से बकाया वेतन और नए वेतन ढांचे का इंतजार कर रहे थे, उम्मीद की किरण नजर आ रही है.
Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए