ePaper

Sanam Teri Kasam Box Office Day 10: फिल्म ने 10वें दिन भी की शानदार कमाई, देखें कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Updated at : 17 Feb 2025 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Harshvardhan Rane On Mawra Hocane Comment

Harshvardhan Rane On Mawra Hocane Comment

Sanam Teri Kasam Box Office Day 10: फिल्म सनम तेरी कसम ने दोबारा रिलीज होने पर जो कमाल किया, अभी तक वैसा कमाल किसी ने री-रिलीज पर नहीं किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

Sanam Teri Kasam Box Office Day 10: साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम ने बीते कुछ सालों में दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली. फिल्म खासकर युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू ने इस लव स्टोरी को बेहद ही खूबसूरती से फिल्म में दिखाया है. हालांकि 2016 में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ इसे जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिली और यह कल्ट क्लासिक बन गई. दर्शकों ने इसे एक इमोशनल मास्टरपीस करार दिया. आइए 9वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सनम तेरी कसम का कलेक्शन

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी री-रिलीज फिल्म को इतना दर्शकों से प्यार मिलता है. सनम तेरी कसम के साथ ऐसा ही हुआ. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म के गाने तेरा चेहरा, बेवजह, हाल-ए-दिल, खींच मेरी फोटो औऱ टाइटल सॉन्ग आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दसवें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. अबतक मूवी की टोटल कमाई 30.35 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, सिनेमाघरों में छावा रिलीज हो गई है और ये बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. फिल्म ने तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

  • सनम तेरी कसम पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 5वां दिन- 2.85 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम छठा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 8वां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 9वां दिन- 1.50 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 10वां दिन- 1.60 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 30.35 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola