Salman Khan: 'अपने फार्महाउस पर बुलाया, सुबह से रात तक साथ रहे', सलमान को लेकर साउथ एक्टर की बेटी का बड़ा बयान!
Kiccha Sudeep Daughter Saanvi on bond with Salman Khan
Salman Khan: 'दबंग 3' में विलेन का किरदार निभाने वाले साउथ सुपरस्टार की बेटी सान्वी सुदीप ने सलमान खान को लेकर एक इंटरव्यू में बड़ी बात की है. उन्होंने एक्टर संग फार्महाउस में बिताए 3 दिनों को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार दिन कहा है.
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने साल 2019 की फिल्म ‘दबंग 3’ में साउथ एक्टर किच्चा सुदीप के साथ काम किया था. इस फिल्म में किच्चा सुदीप ने विलेन का रोल निभाया था. दर्शकों ने एक्टर के काम की सराहना की थी. इस बीच साउथ सुपरस्टार की बेटी सान्वी सुदीप ने सलमान संग अपने रिश्ते पर एक बड़ा खुलासा किया है, जो इस वक्त सुर्खियों में बन गया है. सान्वी ने ‘दबंग 3’ की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि सलमान खान को ज्यादातर लोग उन्हें गलत समझते हैं. साथ ही उन्होंने भाईजान के साथ फार्महाउस में बिताए 3 दिनों को अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे और यादगार दिन बताए. आइए बताते हैं फार्महाउस का पूरा किस्सा.
सलमान खान के लिए बनाया ब्रेसलेट
सान्वी सुदीप ने जिनल मोदी के यूट्यूब चैनल के लिए दिए इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘वो मेरी जिंदगी का सबसे यादगार समय था, जब पापा दबंग 3 की शूटिंग कर रहे थे. स्टारकिड ने बताया कि उन्होंने बचपन में सलमान खान के लिए एक ब्रेसलेट बनाया था जिसे एक्टर ने बिग बॉस के दौरान भी पहना था. तो जब दोबारा दबंग 3 के दौरान वो मिले तो उन्होंने उसे याद रखा था’. उन्होंने आगे कहा- उस शूट के बाद उनके पिता किच्चा सुदीप उन्हें सलमान खान के घर लेकर गए थे जो उनके लिए एक सरप्राइज था.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
‘माता-पिता की भी परवाह नहीं की’
सान्वी सुदीप ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा- उस दिन वह मुझसे इतना प्रभावित हो गए. उन्होंने मुझे गाने के लिए कहा. तो मैंने उनके लिए गाया, और रात के 3 बजे उन्होंने अपने म्यूजिक डायरेक्टर को बुलाया और कहा, ‘मैं इस लड़की को भेज रहा हूं. मैं चाहता हूं कि आप इसे रिकॉर्ड करें, इसकी आवाज रखें, अगर हमें किसी चीज के लिए इसकी ज़रूरत पड़े. अगले दिन मैं वहां गई. उसके बाद, उन्होंने मुझे अपने फार्महाउस पर वापस बुलाया. उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि मेरे माता-पिता आसपास हैं या नहीं. सुबह से रात तक, मैं उनके साथ रहती थी. उन्होंने मुझे जाने ही नहीं दिया.’
किच्चा सुदीप की बेटी ने यह भी बताया कि सलमान खान को अधिकतर लोग गलत समझते हैं. वह सुपरस्टार के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहती हैं कि सलमान खान के फार्महाउस में गुजारे गए 3 दिन उनकी जिंदगी के सबसे अच्छे और यादगार दिन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










