Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल पर सुनील शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Welcome to the Jungle: सुनील शेट्टी ने अपनी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि 30 साल बाद भी फिल्म रिलीज से पहले नर्वसनेस होती है और बॉक्स ऑफिस का प्रेशर हमेशा रहता है.

विज्ञापन

Welcome to the Jungle: सुनील शेट्टी को फिल्मों में काम करते हुए 30 साल से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अब उनकी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले एक्टर ने बताया कि फिल्म के चलने या न चलने का जो सस्पेंस होता है, उसकी वजह से उनके मन में डर, चिंता और एक्साइटमेंट का मिक्सचर बना रहता है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस का रहता है बड़ा प्रेशर

ANI के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ बॉक्स ऑफिस यानी फिल्म की कमाई से जुड़ा होता है. उन्होंने बहुत आसान शब्दों में समझाया कि एक शुक्रवार को आप बिल्कुल टॉप पर पहुंच सकते हैं और अगर फिल्म नहीं चली तो अगले ही शुक्रवार को आप नीचे भी आ सकते हैं. इसीलिए फिल्म रिलीज होने से पहले हर एक्टर के पेट में चूहे कूदने लगते हैं.

वेलकम टू द जंगल’ में है सितारों की बड़ी पलटन

सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्म का नाम है ‘वेलकम टू द जंगल’. यह एक मजेदार और हंसाने वाली कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि करीब 25–30 बड़े कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं.

फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं. सुनील शेट्टी का कहना है कि जब इतने सारे टैलेंटेड कलाकार एक साथ होते हैं, तो काम करने में बहुत मजा आता है और एक तरह का भरोसा और सुरक्षा भी महसूस होती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी एक बहुत ही मजेदार गड़बड़ी पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार और बाकी कलाकार जंगल के अंदर एक ‘नकली फिल्म’ की शूटिंग करने जाते हैं. लेकिन वहां कुछ ऐसा कन्फ्यूजन होता है कि जंगल के डाकू और बाकी लोग इन फिल्मी कलाकारों को असली के आर्मी वाले समझ लेते हैं. इसके बाद जंगल में जो चूहे-बिल्ली का खेल और हंगामा शुरू होता है, वही इस फिल्म की असली कहानी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं. यह धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

सुनील शेट्टी का कहना है कि फिल्म बहुत ही एंटरटेनिंग बनी है, लेकिन अब सब कुछ दर्शकों के हाथ में है कि उन्हें यह कैसी लगती है.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: ये 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है… अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola