Kantara: Chapter 1: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया धांसू रिव्यू, बोले- सिनेमाई तूफान है

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Oct 2025 7:04 PM

विज्ञापन

संदीप रेड्डी वांगा ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया

Kantara Chapter 1: कन्नड़ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने बंपर ओपनिंग करते हुए 60 करोड़ की भारी भरकम कमाई की. इसी बीच अब एनिमल फिल्म के निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने मूवी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मूवी ने बंपर ओपनिंग करते हुए 60 करोड़ की भारी भरकम कमाई की. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 को देखने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी लाइन दिखी गई और थियेटर्स में शो हाउसउफुल थे. इसी बीच एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म की जमकर तारीफ की.

संदीप रेड्डी वांगा ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

संदीप रेड्डी वांगा ने कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ”कांतारा चैप्टर 1 एक सच्ची मास्टरपीस है… भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ कभी नहीं देखा…. यह एक सिनेमाई तूफान है, जो रॉ, डिवाइन और जबरदस्त है… ऋषभ शेट्टी ने एक सच्चा वन-मैन शो पेश किया है, जिसे उन्होंने अकेले ही गढ़ा और निभाया है.” ऋषभ शेट्टी ने फिल्म निर्माता की तारीफ का जवाब दिया और लिखा, ”थैंक्यू ब्रदर.”

Sandeep Reddy Vanga reviews Kantara Chapter 1

‘कांतारा चैप्टर 1’ की क्या है कहानी

‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात करें तो, कहानी ऋषभ शेट्टी की ओर से अभिनीत एक निडर आदिवासी योद्धा, बर्मे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहने वाली कांतारा जनजाति का नेतृत्व करता है. वह दिव्य आत्माओं पंजुरली और गुलिगा की ओर से संरक्षित है. जब बंगरा साम्राज्य का नया राजा, कुलशेखर, शिकार के लिए कांतारा जंगल में प्रवेश करता है, तो शाही सेना और मूल निवासियों के बीच एक भयंकर संघर्ष छिड़ जाता है. आगे क्या होता है, ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा. ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित, कांतारा चैप्टर 1 में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी हैं. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 की धमाकेदार ओपनिंग पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी फिल्म के लिए एक शो भी मुश्किल था

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola