टाइगर श्रॉफ की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर पापा जैकी ने किया रिएक्ट, बोले- हमारे हाथ में नहीं

Updated:
विज्ञापन
Jackie Shroff Tiger Shroff

जैकी श्रॉफ टाइगर श्रॉफ फोटो- इंस्टाग्राम

पिछले कुछ समय से टाइगर श्रॉफ बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. जिसमें ‘हीरोपंती 2’, ‘गणपत’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘बाघी 4’ शामिल है. अब पापा जैकी श्रॉफ ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हीरोपंती 2, गणपत, सिंघम रिटर्न, बागी, बागी 2, फ्लाइंग जट और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में नजर आए. उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन-फॉलोइंग भी है. हालांकि पिछले कुछ साल से एक्टर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. इसपर अब उनके पापा जैकी श्रॉफ ने बात की.

टाइगर श्रॉफ की बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर क्या बोले जैकी

खुद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव देख चुके जैकी श्रॉफ टाइगर के बॉलीवुड सफर को लेकर चिंतित नहीं हैं और उनका मानना ​​है कि फिल्मों का हिट और फ्लॉप होना किसी एक्टर के हाथ में नहीं होता है. मिड-डे से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जिंदगी ऐसी है कि ये चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं. आपको मेहनत करनी पड़ती है. कभी-कभी आपको नतीजे मिलते हैं, और कभी-कभी नहीं.”

असफलताओं को कैसे लेते हैं जैकी श्रॉफ

जैकी ने बताया कि असफलताओं के बावजूद, टाइगर का मूलमंत्र स्पष्ट है, लगातार मेहनत करते रहना. उन्होंने कहा, “हम अभिनेता हैं, हमें हर तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ता है. टाइगर यह जानता है. वह कहता है, ‘मैं ईमानदारी से काम करूंगा. बाकी सब दर्शकों पर निर्भर है.’ यह नजरिया शानदार है. वह ठीक हो जाएगा.”

टाइगर श्रॉफ का करियर

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में सब्बीर खान की ओर से निर्देशित फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म से कृति सैनन ने भी डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और टाइगर और कृति दोनों को एक शानदार शुरुआत मिली. डेब्यू के बाद, टाइगर ने ‘बाघी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया, जो बाद में एक सफल फ्रेंचाइज बन गई. उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर’ (2019) में भी अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. हालांकि, हाल के वर्षों में टाइगर को लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा. जिनमें ‘हीरोपंती 2’ (2022), ‘गणपत’ (2023), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (2024) और ‘बाघी 4’ (2025) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola