बॉबी देओल ने खोले ‘Alpha’ के एक्शन सीक्रेट्स, बोले- रॉ अंदाज में पेश करने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन
Bobby Deol and Alpha

बॉबी देओल और अल्फा फोटो- इंस्टाग्राम

बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म “अल्फा” को लेकर खुलकर बात की और बताया कि फिल्म के एक्शन सीन बेहद रॉ और रियल तरीके से शूट किए गए हैं.

विज्ञापन

बॉबी देओल जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स “अल्फा” में नजर आने वाले हैं, जहां वह आलिया भट्ट के खिलाफ एक दमदार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने फिल्म की शूटिंग, खासकर इसके एक्शन सीक्वेंस को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि फिल्म में दिखाए गए एक्शन को बिल्कुल असली और रॉ अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है, जिसकी वजह से शूटिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही.

अल्फा में एक्शन सीक्वेंस करने पर क्या बोले बॉबी देओल

बॉबी देओल ने एचटी से बात करते हुए कहा कि निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक शिव रवैल की साफ सोच थी कि फिल्म का एक्शन बनावटी नहीं बल्कि रियल लगे. इसी कारण हर सीन पर काफी मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें और आलिया दोनों को काफी कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ा, लेकिन आखिरकार जो फिल्म तैयार हुई है, वह दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करेगी.

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की तारीफ की

आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी ने कहा कि वह काफी मेहनती और ईमानदार है. वह हर सीन की तैयारी पूरी गंभीरता से करती हैं और सेट पर हमेशा तैयार होकर पहुंचती हैं. बॉबी ने यह भी कहा कि आलिया ने इससे पहले कभी इस तरह का भारी एक्शन नहीं किया था, लेकिन जिस तरह उन्होंने खुद को तैयार किया और मेहनत की, वह देखकर वह काफी प्रभावित हुए.

अल्फा में 2 एक्ट्रेस करेंगी एक्शन

उन्होंने कहा कि “अल्फा” जैसी फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक नया कदम है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. बॉबी का मानना है कि दर्शकों के लिए यह बिल्कुल फ्रेश एक्सपीरियंस होने वाला है. “अल्फा” 10 जुलाई को रिलीज होगी और यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड एक्शन फिल्म मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola