लॉक अप 2 ने मारी बाजी, इंडिया गॉट लेटेंट 2 से बाहुबली: द टॉर्चबेयरर तक ये शोज हैं नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में

Updated:
विज्ञापन
फराह खान, रितेश देशमुख और समय रैना, फोटो- इंस्टाग्राम

फराह खान, रितेश देशमुख और समय रैना, फोटो- इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं? जानिए कौन से रियलिटी शो, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

विज्ञापन

Netflix Top 10 Trending Shows: नेटफ्लिक्स पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो यह ट्रेंडिंग लिस्ट आपके लिए है. इस समय 'लॉक अप', 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2', 'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2' समेत कई रियलिटी शो, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही हैं. जानिए, नेटफ्लिक्स पर इस समय कौन-कौन से टॉप 10 शोज ट्रेंड कर रहे हैं.

Lock Upp 2

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'लॉक अप' पहले स्थान पर है. यह एक रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स जेल जैसे माहौल में रहकर अलग-अलग टास्क पूरे करते हैं. उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनकहे राज भी सबके सामने बताने पड़ते हैं. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होता है और आखिर में सबसे ज्यादा वोट पाने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है.

View on Instagram

India's Got Latent Season 2

ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' ने अपनी जगह बनाई है. यह एक कॉमेडी और टैलेंट रियलिटी शो है, जिसे समय रैना होस्ट कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स अपने अनोखे और अलग-अलग टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं. हर परफॉर्मेंस से पहले कंटेस्टेंट खुद को नंबर देते हैं और बाद में जज भी उन्हें रेटिंग देते हैं. अगर दोनों की रेटिंग एक जैसी होती है, तो कंटेस्टेंट जीत जाता है.

Avatar: The Last Airbender Season 2

'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 3 पर है. इस सीजन में आंग अपनी अर्थबेंडिंग की ट्रेनिंग शुरू करता है और एक नए रोमांचक सफर पर निकलता है. वहीं, ज़ुको और अज़ुला की कहानी में भी नए मोड़ देखने को मिलते हैं.

View on Instagram

Super Subbu

'सुपर सुब्बू' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 4 पर है. यह एक ग्रामीण कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी सुब्बू नाम के एक शिक्षक की है, जिसे एक गांव में सेक्स एजुकेशन पढ़ाने की जिम्मेदारी मिलती है. वहां वह लोगों की पुरानी सोच बदलने और जागरूकता फैलाने की कोशिश करता है. यह सीरीज कॉमेडी के साथ-साथ एक अच्छा सामाजिक संदेश भी देती है.

View on Instagram

I Will Find You

'आई विल फाइंड यू' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 5 पर है. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी डेविड बरोज़ की है, जो अपने बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. एक दिन उसे पता चलता है कि उसका बेटा शायद जिंदा है. इसके बाद वह सच्चाई जानने और अपने बेटे को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करता है.

Agent Kim Reactivated

'एजेंट किम रिएक्टिवेटेड' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 6 पर है. यह एक कोरियन एक्शन-थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी किम नाम के एक पूर्व सीक्रेट एजेंट की है, जो अपनी बेटी के अपहरण के बाद दोबारा मिशन पर लौटता है. अपनी बेटी को बचाने के लिए वह दुश्मनों से भिड़ता है और कई खतरनाक चुनौतियों का सामना करता है.

Teach You a Lesson

'टीच यू अ लेसन' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 7 पर है. यह एक कोरियन एक्शन और स्कूल ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी एक सरकारी अधिकारी की है, जिसे स्कूलों में बढ़ती हिंसा और बदमाशी को रोकने की जिम्मेदारी दी जाती है. वह अपने अलग तरीके से छात्रों को अनुशासन सिखाने और स्कूल का माहौल सुधारने की कोशिश करता है.

View on Instagram

Avatar: The Last Airbender Season 1

'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 1' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 8 पर है. यह एक फैंटेसी और एडवेंचर सीरीज है. इसकी कहानी आंग नाम के एक लड़के की है, जिसे दुनिया को बचाने के लिए चारों तत्वों की शक्तियां सीखनी होती हैं. अपने दोस्तों कतारा और सोक्का के साथ वह एक रोमांचक सफर पर निकलता है और दुश्मनों का सामना करता है.

Baahubali: The Torchbearer

'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 9 पर है. यह एक डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें 'बाहुबली' फिल्म के बनने की पूरी कहानी दिखाई गई है. इसमें फिल्म की शूटिंग, चुनौतियों और कलाकारों और टीम के अनुभवों को दिखाया गया है. यह डॉक्यूमेंट्री बताती है कि कैसे एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनी.

View on Instagram

Notes from the Last Row

'नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 10 पर है. यह एक कोरियन सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है. इसकी कहानी एक प्रोफेसर की है, जो अपनी क्लास की आखिरी बेंच पर बैठने वाले एक छात्र की लेखन कला से बहुत प्रभावित हो जाता है. धीरे-धीरे वह छात्र की रहस्यमयी दुनिया में उलझता चला जाता है और कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं.


विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola