Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते 'GDN' से 'बगवान' तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में
इस हफ्ते 13 से 19 जुलाई थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
इस हफ्ते थिएटर में आर माधवन की 'GDN', 'रहूं मैं तेरे रूबरू', 'अनबे डायना', 'वरवु' और 'बगवान' समेत कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. जानिए कौन-सी फिल्म कब और किस भाषा में सिनेमा में आएगी.
Theatre Releases This Week: अगर इस हफ्ते दोस्तों या परिवार के साथ थिएटर जाने का प्लान है, तो पहले ये लिस्ट देख लीजिए. 13 से 19 जुलाई के बीच कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इनमें आर माधवन की 'GDN', 'रहूं मैं तेरे रूबरू', 'अनबे डायना', 'वरवु' और 'बगवन' जैसी फिल्में शामिल हैं. रोमांस से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, इस हफ्ते हर टेस्ट के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज होने वाला है.
Varavu - 16 जुलाई
अगर आपको एक्शन और बदले की कहानी पसंद है, तो 'वरवु' आपके लिए है. इसमें एक शख्स अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने अपने गांव लौटता है.
Rahun Main Tere Rubaru - 17 जुलाई
अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल पसंद है, तो 'रहूं मैं तेरे रूबरू' आपके लिए है. फिल्म की कहानी एक व्लॉगर की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका हमशक्ल उसकी जगह ले लेता है और उसकी गर्लफ्रेंड का अपहरण कर देता है.
GDN - 17 जुलाई
आर माधवन की 'GDN' इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. यह भारत के मशहूर वैज्ञानिक और उद्योगपति जी.डी. नायडू की जिंदगी पर बनी बायोपिक है. फिल्म में उनके संघर्ष और उपलब्धियों को दिखाया गया है.
Anbe Diana - 17 जुलाई
अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी पसंद है, तो 'अन्बे डायना' देख सकते हैं. फिल्म एक तेलुगु लड़के और एंग्लो-इंडियन लड़की की मजेदार लव स्टोरी दिखाती है.
Achyuta Avataaram - 17 जुलाई
यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक लड़की ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ती है. फिल्म दिखाती है कि कैसे वह अपने गांव को बचाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है.
Oh...! Sukumari - 17 जुलाई
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन लड़की के परिवार का एक बड़ा राज उसकी जिंदगी बदल देता है.
Sarvantaryami - 17 जुलाई
यह फिल्म मोबाइल फोन और डिजिटल दुनिया के गलत इस्तेमाल पर बनी है. इसमें दिखाया गया है कि टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग परिवार और समाज पर क्या असर डाल सकता है.
Father's Day - 17 जुलाई
यह एक इमोशनल कॉमेडी-ड्रामा है. कहानी एक ऐसे बेटे की है, जो अपने बिछड़े पिता से मिलने के लिए लंबी बाइक यात्रा पर निकलता है.
Oka Court Case - 17 जुलाई
यह फिल्म एक कपल की कहानी है, जिनका ब्रेकअप होने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है. फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा.
Vadala - 17 जुलाई
यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक कपल की जिंदगी में एक अनजान शख्स की एंट्री सब कुछ बदल देती है. इसके बाद कहानी कई बड़े ट्विस्ट लेती है.
Bagavan - 17 जुलाई
अगर आपको रहस्य और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो 'बगवान' आपके लिए है. कहानी एक टैक्सी ड्राइवर की है, जो एक प्राचीन रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








