Maa Inti Bangaaram OTT Release: 100 करोड़ छापने के बाद अब OTT पर दस्तक देगी सामंथा की 'मा इंती बंगारम', जानें रिलीज डेट

Updated:
विज्ञापन

मां इंति बंगाराम ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मा इंती बंगारम' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी, इसकी कहानी क्या है और कैसे इसने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

Maa Inti Bangaaram OTT Release: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मा इंती बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. अब यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप किसी वजह से इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, तो अब आपके पास घर बैठे इसे देखने का मौका है. आइए जानते हैं 'मा इंती बंगारम' कब और कहां स्ट्रीम होगी.

Maa Inti Bangaaram Streaming Details: कब और कहां देख सकते हैं यह फिल्म?

View on Instagram

'मा इंती बंगारम' 17 जुलाई 2026 से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी. इसकी जानकारी फिल्म की टीम और सामंथा के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर दी है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के एक महीने से भी कम समय में OTT पर आ रही है.

फिलहाल इसे सिर्फ तेलुगु भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा. हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन की रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Maa Inti Bangaaram Story: कैसी है फिल्म की कहानी?

'मा इंती बंगारम' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें सामंथा रुथ प्रभु स्वर्णा नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. बाहर से वह एक साधारण पारिवारिक महिला नजर आती है, लेकिन उसका अतीत एक खतरनाक राज छिपाए हुए है. वह पहले एक असैसिन (कॉन्ट्रैक्ट किलर) रह चुकी होती है. जब उसके परिवार पर खतरा आता है, तो वह अपने अपनों की रक्षा के लिए एक बार फिर हथियार उठा लेती है.

Maa Inti Bangaaram Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?

फिल्म का निर्देशन बी. वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है. इसमें सामंथा के साथ गुलशन देवैया, दिगंत मंचाले, गौतमी, श्रीमुखी और आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है.

Maa Inti Bangaaram Box Office Record: फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इसके साथ ही यह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-लीड फिल्म बन गई है. कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. इतना ही नहीं, यह सामंथा रुथ प्रभु के करियर की अब तक की सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्म भी बन गई है.

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram Box Office: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ‘अरुंधति’ को पछाड़कर बनी सबसे बड़ी महिला-लीड हिट

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola