आलिया भट्ट संग अपने रिलेशनशिप पर शरवरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबसे बड़ी चीयरलीडर की तरह

आलिया भट्ट और शरवरी फोटो- इंस्टाग्राम
शरवरी ने आलिया भट्ट संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि राहा की मॉम उन्हें अक्सर सपोर्ट करती थी और ‘मैं वापस आऊंगा’ की अनाउंसमेंट के बाद उन्होंने मुझे मैसेज भी किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस मूवी के बाद वो आलिया भट्ट के साथ ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. कान्स के दौरान आलिया ने शरवरी के सॉन्ग ‘मस्कारा’ (फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’) पर एक वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. अब शरवरी ने आलिया से मिले सपोर्ट और उनके संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की.
आलिया संग अपने रिलेशनशिप पर शरवरी ने तोड़ी चुप्पी
शरवरी ने द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कहा, ”जाहिर है, उन्होंने जो कुछ भी किया है, वह उनकी दयालुता और सच्चे दिल को दिखाता है. हम दोनों में दोस्ती है और वह हम सभी के लिए एक आइडल है. उन्होंने सचमुच हम सभी के साथ काम किया है. यह हमारे लिए और भी खास है.” उन्होंने कहा कि हर इंसान चाहता है कि कोई उसे दिल से सपोर्ट करे और वह सबसे बड़ी चीयरलीडर की तरह हैं.
आलिया संग खूब बात करती थी शरवरी
इससे पहले, शरवरी ने स्क्रीन को बताया, “दरअसल, हम (वेदांग रैना और शरवरी) ने आलिया के बारे में बहुत बातें कीं. हम दोनों ही उन्हें बहुत पसंद करते हैं. सबसे पहले तो, वह एक अद्भुत इंसान हैं और एक शानदार अभिनेत्री भी. मैं हमेशा से आलिया की बहुत बड़ी फैन रही हूं. उनके साथ काम करना, स्क्रीन शेयर करना और अल्फा जैसी फिल्म में मेन लीड निभाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”
शरवरी को आलिया भट्ट ने किया था मैसेज
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे याद है, ‘मैं वापस आऊंगा’ की अनाउंसमेंट के तुरंत बाद आलिया भट्ट ने मुझे मैसेज किया था. जिसमें लिखा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि आप और वेदांग अपने करियर के इस मोड़ पर इम्तियाज सर की फिल्म कर रहे हैं. जब आप खुद को तलाश रहे हैं और नए हैं, तो सबसे अच्छे निर्देशक इम्तियाज सर हैं. वह इस खोज में आपकी मदद करेंगे.’ तब मुझे उनकी बात समझ नहीं आई थी, लेकिन अब समझ आ गई है.” बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










