‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बवाल, वाशु भगनानी को Tips टीम का करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन

Ramesh Taurani On Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Dispute

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की टीम ने वाशु भगनानी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है. रमेश तौरानी और Tips ने कहा कि यह फिल्म की रिलीज रोकने और बदनाम करने की कोशिश है. मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, टिप्स कंपनी और पूरी टीम ने निर्माता वाशु भगनानी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. टीम ने इन आरोपों को “बेबुनियाद” और “दुर्भावना से प्रेरित” बताया है.

विज्ञापन

1995 से जुड़ा है दोनों परिवारों का रिश्ता

फिल्म की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह पूरा मामला उनकी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को प्रभावित करने की कोशिश है. बयान में दावा किया गया कि वाशु भगनानी व्यक्तिगत रंजिश के चलते लगातार गलत जानकारी फैला रहे हैं.

टीम ने अपने पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए बताया कि साल 1995 में उन्होंने वाशु भगनानी को एक फिल्म में 50 प्रतिशत साझेदारी और निर्माता का क्रेडिट दिया था. यही फिल्म बाद में सुपरहिट Coolie No. 1 बनी और इससे उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिली.

कटिहार कोर्ट में शिकायत पर उठाए सवाल

बयान में कहा गया कि इतने लंबे संबंधों का सम्मान करते हुए अब तक चुप्पी बनाए रखी गई थी. हालांकि, अब फिल्म की टीम ने साफ कहा है कि लगातार सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर गलत बातें फैलाए जाने के कारण उन्हें अपनी बात सामने रखनी पड़ी.

टीम ने यह भी सवाल उठाया कि मुंबई से करीब 2000 किलोमीटर दूर बिहार के कटिहार कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने का फैसला क्यों लिया गया. उनके मुताबिक, सीधे बातचीत करने के बजाय कानूनी रास्ता अपनाया गया.

गानों के अधिकार को लेकर टीम का दावा

फिल्म की टीम ने बयान में दोहराया कि ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ गानों के सभी कानूनी अधिकार पूरी तरह उनके पास हैं. उनका कहना है कि इस मामले में वे पूरी तरह कानून का पालन कर रहे हैं.

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

टीम ने साफ किया कि मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए अब इस विषय पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी. साथ ही दर्शकों से अपील की गई कि वे नकारात्मक खबरों पर ध्यान न दें और 5 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें. बयान का समापन “सत्यमेव जयते” के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें: Dharmendra का पद्म विभूषण लेते ही इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनका हाथ मेरे साथ था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola