ePaper

REVEALED: ‘गोलमाल 4'' को हिस्‍सा नहीं होंगी दीपिका और आलिया

Updated at : 20 Aug 2016 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
REVEALED: ‘गोलमाल 4'' को हिस्‍सा नहीं होंगी दीपिका और आलिया

फिल्‍मकार रोहित शेट्टी ने इस बात से साफ इनकार किया है कि उनकी आगामी फिल्‍म ‘गोलमाल 4’ में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिका निभानेवाले हैं. रोहित ने इस बात का भी खुलासा किया है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शूरू होगी. पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार रोहित शेट्टी ने इस बात से साफ इनकार किया है कि उनकी आगामी फिल्‍म ‘गोलमाल 4’ में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिका निभानेवाले हैं. रोहित ने इस बात का भी खुलासा किया है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शूरू होगी.

पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि आलिया या दीपिका में से कोई एक इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभानेवाले हैं. लेकिन रोहित ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज किया है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार रोहित का कहना है कि,’ मुझे लगता है आलिया फिलहाल खाली नहीं है. उनके पास दो-तीन फिल्‍में पहले से है. आलिया इस फिल्‍म (गोलमाल 4) का हिस्‍सा बनना चाहती हैं लेकिन उनके पास पहले से दूसरी फिल्‍में है.’

वहीं दीपिका के बारे में रोहित ने कहा,’ दीपिका भी इस फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं है. मैं अगर दीपिका के साथ काम करना चाहूंगा तो ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ जैसी फिल्‍म बनाना चाहूंगा.’ आपको बता दें कि दीपिका इससे पहले रोहित के साथ वर्ष 2013 में ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में काम कर चुकी है. फिल्‍म में शाहरुख खान भी मुख्‍य भूमिका में थे.

आपको बता दें कि अगले साल दीवाली पर ‘गोलमाल 4’ और अमिताभ बच्‍चन की ‘आंखें 2′ टकराने वाली है. इस टकराव के बारे में रोहित ने कहा,’ चलो देखते हैं इस दीवाली पर क्‍या होता है. मैं फिलहाल गोलमाल 4 बना रहा हूं. दीवाली का मौका है तो कई फिल्‍में रिलीज होगी.’

रोहित के खास दोस्‍त अजय देवगन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. बता दें कि ‘शिवाय’ फिल्‍मकार करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ से टकराने वाली है.

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्‍म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी. ‘गोलमाल 4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर, परेश रावल और रिमी सेन मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola