नए रिलीज के बीच भी टिकी रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, 7 दिनों में की इतने करोड़ रुपये की कमाई

Updated:
विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Box Office Collection Day 7

है जवा्नी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन , फोटो – X

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 7: डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और इसके सातवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं, हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, फिर भी यह हर दिन अच्छी कमाई कर रही है. दूसरी फिल्मों से मिल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के बाद भी वरुण धवन की इस फिल्म ने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

जानिए सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन इस फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट देखी गई है. फिल्म ने अपने सातवें दिन भारत में करीब 2.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसे मिलाकर अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, अगर भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 43.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दुनियाभर में फिल्म ने पार किया 55 करोड़ का आंकड़ा

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने सातवें दिन विदेशों से 60 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये हो गया है. अब अगर भारत और विदेश दोनों की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो इस फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 55.60 करोड़ रुपये हो चुका है.

इन बड़ी फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर

इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस का रास्ता इतना आसान नहीं था. जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसका मुकाबला अनुराग कश्यप की ‘बंदर’, साउथ की बड़ी फिल्म ‘पेड्डी’, दृश्यम 3 से थी. अब यह फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है, जहां इसे कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ जैसी नई फिल्मों से तगड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है.

डायरेक्टर डेविड धवन की आखिरी फिल्म

यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी, जो एक कॉमेडी फिल्म है. यह मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन की आखिरी फिल्म है, क्योंकि उन्होंने अब फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया है. फिल्म में वरुण, पूजा और मृणाल के अलावा जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, मनोज पाहवा और चंकी पांडे जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें: Governor: ‘गवर्नर’ को X पर मिला देसी धुरंधर का टैग, मनोज बाजपेयी की एक्टिंग ने जीता दिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola