बॉबी देओल की ‘बंदर’ का निकला दम, सातवें दिन भी नहीं संभली फिल्म, कमाई जानकर चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

बॉबी देओल , फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bandar Collection: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा. सातवें दिन की कमाई जान कर दर्शक चौंक जाएंगे. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bandar Collection: निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘बंदर’ रिलीज के बाद समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया पाने में सफल रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है. फिल्म को लेकर शुरुआती दिनों में काफी चर्चा थी, लेकिन दर्शकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ सकी. यही वजह है कि पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई बेहद सीमित रही. 7वें दिन का आंकड़ा बहुत कम है.

विज्ञापन

पहले वीकेंड में दिखी रफ्तार

बॉबी देओल स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा ने सिनेमाघरों में अपने सफर की शुरुआत लगभग 50 लाख रुपये की ओपनिंग के साथ की थी. इसके बाद वीकेंड में फिल्म की कमाई में कुछ सुधार देखने को मिला. शनिवार को फिल्म ने करीब 95 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई. सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने लगभग 45-45 लाख रुपये की कमाई की. इसके बाद बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह सिर्फ 25 लाख रुपये तक सिमट गई.

7वें दिन फुस्स हुई फिल्म

Sacnilk के अनुसार, सातवें दिन भी फिल्म ने करीब 25 लाख रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 3.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

बड़ी फिल्मों के बीच स्क्रीन पाने के लिए भी जूझ रही ‘बंदर’

फिल्म को ‘है जवानी तो इश्क होना’ और ‘पेड्डी’ जैसी बड़ी भारतीय फिल्मों से सीधी टक्कर मिल रही है. वहीं दूसरी ओर कई हॉलीवुड फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जिससे दर्शकों के पास कई ऑप्शन है.

क्या है ‘बंदर’ की कहानी?

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘बंदर’ की कहानी समर नाम के एक गायक और अभिनेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार बॉबी देओल ने निभाया है. समर की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब गायत्री नाम की एक महिला उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है. समर का दावा है कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वह आपसी सहमति से हुआ था, लेकिन मामला धीरे-धीरे एक हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई में बदल जाता है.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म पर फिदा हुए अनुभव सिन्हा, कहा- यह सिनेमा की सोच बदलने वाली कहानी है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola