‘काबिल'' में विशेष गाने को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं: सनी लियोनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2016 12:11 PM
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर खबरें आईं थी कि वे रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘काबिल’ में एक विशेष गाने में नजर आ सकती हैं. वहीं जब इस बारे में सनी लियोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है. सनी लियोनी ने कहा, ‘कुछ भी पक्का नहीं है’ […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर खबरें आईं थी कि वे रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘काबिल’ में एक विशेष गाने में नजर आ सकती हैं. वहीं जब इस बारे में सनी लियोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है.
सनी लियोनी ने कहा, ‘कुछ भी पक्का नहीं है’ इसस पहले उन्होंने निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘शूटआउट एड वडाला’ में मशहूर आइटम नंबर ‘लैला’ किया है. राकेश रोशन द्वारा निर्मित ‘काबिल’ में अभिनेता रितिक और अभिनेत्री यामी गौतम होंगी.
संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म अगले वर्ष जनवरी में रिलीज होगी. हाल ही में ‘कृष 3′ स्टार ने लियोनी को कपकेक भेजे थे. रितिक ने एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक केक की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे देखकर सनी ने लिखा, ‘जलन हो रही है, सोच रही हूं इसे बाहर निकाल कर खा लूं.’
इसके बाद अभिनेता ने सनी के लिए कुछ कपकेक भेजे थे सनी ने कहा, ‘उन्होंने (रितिक) मुझे कपकेक भेजे. मैं पूरी तरह से आश्चर्यचकित थी. मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. मैं बहुत खुश हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










