जोया अख्तर ने ‘मैं वापस आऊंगा’ का किया रिव्यू, कहा- खूबसूरत फिल्म

Updated:
विज्ञापन

जोया अख्तर ने मैं वापस आऊंगा का किया रिव्यू फोटो- इंस्टाग्राम

‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं. अब जोया अख्तर ने मूवी का रिव्यू किया.

विज्ञापन

इम्तियाज अली की ऐतिहासिक ड्रामा ‘मैं वापस आऊंगा’ अपनी खूबसूरत कहानी की वजह से चर्चा में है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस स्टारकास्ट की बेहतरीन एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अदिति राव हैदरी ने मूवी फिर से देखने की इच्छा जाहिर की. अब जोया अख्तर भी उनमें शामिल हो गई.

विज्ञापन

जोया अख्तर ने मैं वापस आऊंगा का किया रिव्यू

जोया अख्तर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “खूबसूरत लोगों को खूबसूरत फिल्म के लिए बधाई.” इससे पहले, अदिति राव हैदरी ने रिव्यू करते हुए लिखा, “इम्तियाज़ अली की फिल्म… लेकिन मुझे और भी बहुत कुछ कहना है! दिल को छू लेने वाली और रियल… मेरा दिमाग अभी भी इसे प्रोसेस कर रहा है और कह रहा है कि मैं वापस जाऊंगी, इसे फिर से देखूंगी.” ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं.

शरवरी ने मैं वापस आऊंगा को लेकर क्या कहा

शरवरी ने फिल्म को लेकर एक प्यारा सा नोट शेयर किया. जिसमें बताया कि मैं वापस आऊंगा उनके दिल के कितने करीब है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस ने लिखा, “आज, मेरे दिल के बहुत करीब एक फिल्म आप सबके अनुभव करने के लिए सिनेमाघरों में है! #MainVaapasAaunga में हमेशा से एक सच्चा और धड़कता हुआ दिल रहा है, चाहे वह स्क्रिप्ट पढ़ते समय हो या जिया के तौर पर हर पल जीते हुए… यह प्यार और तड़प की एक ऐसी कहानी है, जो सीमाओं, समय और यादों से परे है. मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है और मैं आज दुनिया के साथ इस सफ़र को शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.”

यह भी पढ़ें- आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola