‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, डेब्यू वीक में बनाया नया इतिहास

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’, फोटो- इंस्टाग्राम
क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ओटीटी पर इतिहास रच दिया है? आदित्य धर की फिल्म भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल बन गई.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा है. पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ नेट क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी. फिर रणवीर को बॉक्स ऑफिस का सम्राट का खिताब भी मिला. 81 दिनों तक थिएटर में सफल रन के बाद यह फिल्म 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई.
ओटीटी पर बना सबसे बड़ा ओपनिंग वीक रिकॉर्ड
रिलीज के बाद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पहले सप्ताह में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा, जो अब तक किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा ओटीटी ओपनिंग वीक रिकॉर्ड माना जा रहा है. ऑरमैक्स के डेटा के मुताबिक, 1 से 7 जून 2026 के बीच यह भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल रही.
खुद का ही रिकॉर्ड फिर किया ब्रेक
फिल्म ने ओटीटी पर पहले से बने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह 2026 की सबसे बड़ी ओटीटी ओपनिंग साबित हुई और बहुत कम समय में साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लिस्ट में भी शामिल हो गई. इससे पहले भी इसका रिकॉर्ड इसी फिल्म के नाम था, जब इसे 7.6 मिलियन व्यूज मिले थे. अब इस नए आंकड़े ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्म ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रणवीर सिंह की स्टार पावर का नया सबूत
थिएटर के बाद ओटीटी पर भी इस शानदार सफलता ने रणवीर सिंह की स्टार पावर को और मजबूत किया है. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नए मानक स्थापित कर दिए हैं और आने वाली फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क तैयार किया है.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म पर फिदा हुए अनुभव सिन्हा, कहा- यह सिनेमा की सोच बदलने वाली कहानी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










