ePaper

जानें ''दिलवाले'' और ''बाजीराव मस्‍तानी'' की दूसरे दिन की कमाई?

Updated at : 21 Dec 2015 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
जानें ''दिलवाले'' और ''बाजीराव मस्‍तानी'' की दूसरे दिन की कमाई?

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्‍में रिलीज हुई है. वहीं पहले दिन शाहरुख-काजोल की फिल्‍म ‘दिलवाले’ और भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ पर भारी पड़ी थी. वहीं दूसरे दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. ‘दिलवाले’ ने दूसरे दिन लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं ‘बाजीराव मस्‍तानी’ ने 15 करोड़ रुपये की कमाई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्‍में रिलीज हुई है. वहीं पहले दिन शाहरुख-काजोल की फिल्‍म ‘दिलवाले’ और भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ पर भारी पड़ी थी. वहीं दूसरे दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. ‘दिलवाले’ ने दूसरे दिन लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं ‘बाजीराव मस्‍तानी’ ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि पहले दिन ‘दिलवाले’ ने पहले दिन (शुक्रवार) को 21 करोड़ रुपये और दूसरे दिन (शानिवार) को लगभग 20.09 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्‍म की कुल कमाई लगभग 41.09 करोड़ रुपये की कमाई की.

दूसरी तरफ ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की कमाई पर नजर डाले तो फिल्‍म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 12.80 करोड़ रुपये और दूसरे दिन (शानिवार) को 15.52 करोड़ रुपये की कमाई की. कुल मिलाकर फिल्‍म की कमाई 28.32 करोड़ रुपये की कमाई की.

‘दिलवाले’ ने विदेशों में भी अच्‍छी कमाई की है. ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुाकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola