...तो इसलिये रणबीर को लगता है दीपिका से डर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 4:50 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ में उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण बहुत मस्‍तीखोर है और वो उन्‍हें एक अभिनेत्री के तौर पर डराती हैं. रणबीर और दीपिका ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘बचना ए हसीनों’ जैसी फिल्‍मों में साथ काम कर चुके हैं. रणबीर ने आगे कहा,’ जब मैंने ‘बचना […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ में उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण बहुत मस्‍तीखोर है और वो उन्‍हें एक अभिनेत्री के तौर पर डराती हैं. रणबीर और दीपिका ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘बचना ए हसीनों’ जैसी फिल्‍मों में साथ काम कर चुके हैं.

undefined

रणबीर ने आगे कहा,’ जब मैंने ‘बचना ए हसीनों’ में दीपिका के साथ काम किया था तो वह (दीपिका) शर्मीली थी और संकोची भी. वहीं अब उन्‍होंने सिनेजगत में अचानक छलांग लगाई है. उन्‍हें सिनेमा और जीवन की समझ आ गई है. उनमें आये इस बदलाव को देखकर हम सब डर गये.’ रणबीर और दीपिका एकदूसरे को पहले डेट कर चुके हैं.

undefined

रणबीर ने दीपिका के बारे में कहा,’ एक कलाकार के रूप में दीपिका ने अधिक उपलब्धि हासिल की है. एक कलाकार के रूप में वह मुझे डराती है. मुझे उनके साथ काम करना अच्‍छा लगता है.’ दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खासा पसंद किया है. दोनों की धमाकेदार जोड़ी एकबार फिर वापसी करने को तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola