हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में अब वरुण धवन भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2017 1:11 PM
नयी दिल्ली: मोम की प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय के हांगकांग स्थित हॉल में जल्दी ही निर्देशक डेविड धवन के पुत्र और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की प्रतिमा देखने को मिलेगी. हांगकांग स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की पहली वैश्विक प्रतिमा […]
नयी दिल्ली: मोम की प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय के हांगकांग स्थित हॉल में जल्दी ही निर्देशक डेविड धवन के पुत्र और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की प्रतिमा देखने को मिलेगी. हांगकांग स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की पहली वैश्विक प्रतिमा हांगकांग तुसाद में. वह 2018 की शुरुआत में हांगकांग में अपनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
#madametussauds coming soon pic.twitter.com/pAR9SWGC8T
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) October 16, 2017
https://twitter.com/karanjohar/status/919796188324405248?ref_src=twsrc%5Etfw
संग्रहालय के ट्वीट को उद्धृत करते हुए अभिनेता वरुण धवन ने लिखा है, बडा सम्मान. वहां आकर अपनी ही मोम की प्रतिमा को निहारने का इंतजार कर रहा हूं. धन्यवाद. वरुण ने अपने ट्वीट के साथ मैडम तुसाद संग्रहालय की कर्मचारी द्वारा कद-काठी का नाप लेते हुए तस्वीरें भी साझा की हैं.
निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया है, सोचो अब मैडम तुसाद में कौन पहुंचा?? हांगकांग में….. वरुण धवन…. जल्दी ही. करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन की फिल्म ‘जुडवा -2’ आजकल बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है.
https://twitter.com/karanjohar/status/919796188324405248?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










