अमिताभ बच्चन इस साल नहीं मनायेंगे अपना जन्मदिन न ही दीवाली, ये है वजह

मुंबई: फैंस अपने फेमस सेलीब्रिटी के हर इवेंट का इंतजार करते रहते हैं. चाहे वो कोई फिल्म की बात हो या फिर बर्थडे . 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है. फैंस उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साहित हैं. लेकिन महानायक ने इस बार फैसला किया है कि वे अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगे. […]
मुंबई: फैंस अपने फेमस सेलीब्रिटी के हर इवेंट का इंतजार करते रहते हैं. चाहे वो कोई फिल्म की बात हो या फिर बर्थडे . 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है. फैंस उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साहित हैं. लेकिन महानायक ने इस बार फैसला किया है कि वे अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगे. बच्चन ने कहा कि इस साल वह सफर पर होंगे और दिवाली भी नहीं मना सकेंगे.
उन्होंने ट्वीट किया, आप लोगों की सूचना के लिए यह बता रहा हूं कि इस साल दिवाली का कोई जश्न नहीं होगा. अपने आधिकारिक ब्लॉग पर बच्चन ने लिखा, इस बार 75वें जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं होगा और शहर में मेरी मौजूदगी की उम्मीद नहीं है.’
T 2571 – 75th Birthday ! Ya .. so .. ?? celebration, no celebration, going here, going there .. अरे छोड़ दो यार ! बस साँस लेने दो ! pic.twitter.com/oD44NFSgfO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 7, 2017
T 2571 – …. and just for your information .. no Diwali celebration this year !! pic.twitter.com/ux3GvzJxWF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 7, 2017
बच्चन की अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ होगी. वह पहली बार आमिर खान के साथ काम कर रहे हैं. यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




