ePaper

जब अक्षय ने करण को आधे डिनर में ही कह दिया था कि ज्यादा टाइम पास न करें और जल्दी घर जायें

Updated at : 08 Oct 2017 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
जब अक्षय ने करण को आधे डिनर में ही कह दिया था कि ज्यादा टाइम पास न करें और जल्दी घर जायें

अक्षय कुमार अपने कमिटमेंट के काफी पक्के हैं , तभी तो बात चाहे पार्टी में न जाने की हो या फिर टीना के साथ वक्त बिताने की वह अपने कमिटमेंट को तवज्जो देते हैं.इस कारण कई बार उनसे लोग नाराज भी हो जाते हैं. कभी किसी फिल्म की सक्सेस पार्टी तो कभी किसी सिलेब्रिटी के […]

विज्ञापन
अक्षय कुमार अपने कमिटमेंट के काफी पक्के हैं , तभी तो बात चाहे पार्टी में न जाने की हो या फिर टीना के साथ वक्त बिताने की वह अपने कमिटमेंट को तवज्जो देते हैं.इस कारण कई बार उनसे लोग नाराज भी हो जाते हैं.
कभी किसी फिल्म की सक्सेस पार्टी तो कभी किसी सिलेब्रिटी के जन्मदिन की पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगता ही रहता है.यहां तक कि अंबानी फैमिली भी हर त्योहार पर पार्टी देती है, जिसमें सारे फिल्मी सितारे आते हैं, लेकिन बॉलीवुड के कुछ मेल एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्हें पार्टियों में जाना बिलकुल पसंद नहीं है.
इन्हीं में से एक हैं अक्षय कुमार जो कहते हैं कि चाहे दुनिया इधर की उधर क्यों न हो जाये, लेकिन वह अपने बनाए हुए नियम नहीं तोड़ेंगे. दरअसल अक्की का नियम है कि वह रात के 9 बजे सो जाते हैं और सुबह 4 बजे उठ जाते हैं.उनके इसी नियम के कारण वह इतने फिट हैं.
इस चक्कर में कभी-कभार कई लोग उनसे नाराज भी हो जाते हैं.खुद वह कुबूल कर चुके हैं कि एक बार करण जौहर उनसे काफी नाराज हो गये थे, क्योंकि उन्होंने करण को आधे डिनर में ही कह दिया था कि अब वह ज्यादा टाइम पास न करें और जल्दी अपना खाना खाकर अपने घर जाये.
जी हां, बॉलीवुड में कई साल बिताने के बाद भी अक्की इसकी चमक-दमक भरी दुनिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं.आइये जानते हैं कि कौन हैं वो बॉलीवुड स्टार्स जो पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते हैं.सनी देओल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और उन्हें लोगों से ज्यादा बातें करना भी पसंद नहीं है.
सनी का कहना है कि पार्टियों में जाकर लोग गॉसिप करते हैं और शराब पीते हैं, उन्हें ये सब बिलकुल पसंद नहीं है, इसलिए वो पार्टियों से दूर ही रहते हैं.मनोज वाजपेयी को इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है.मनोज को पार्टियों में जाना बिलकुल पसंद नहीं है.मनोज का कहना है कि पार्टियों में आकर लोग नौटंकी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola