ePaper

PICS : #JhanviKapoor और #SaraAliKhan को पीछे छोड़ चंकी पांडे की बेटी बनी #KaranJohar की #StudentOfTheYear2...!

Updated at : 04 Jul 2017 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
PICS : #JhanviKapoor और #SaraAliKhan को पीछे छोड़ चंकी पांडे की बेटी बनी #KaranJohar की #StudentOfTheYear2...!

करण जौहर की फिल्म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ आपको याद है न? जी हां, साल 2012 में आयी वहीफिल्म, जिसने बॉलीवुड को तीन स्टार्स दिये- आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा. पिछले कुछ समय से करण इस फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और इसके लीड रोल के लिए वह फ्रेश चेहरों की […]

विज्ञापन

करण जौहर की फिल्म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ आपको याद है न? जी हां, साल 2012 में आयी वहीफिल्म, जिसने बॉलीवुड को तीन स्टार्स दिये- आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा.

पिछले कुछ समय से करण इस फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और इसके लीड रोल के लिए वह फ्रेश चेहरों की तलाश में थे. अब उनकी तलाश पूरी हो गयी है.

https://www.instagram.com/p/BVwjdvrgrDR/

पहले कयास लगाये जा रहे थे कि ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के नाम से बननेवाली करण की यह फिल्म श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म होगी.

कभी ऐसी चर्चा होती कि इस फिल्म में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं. यही नहीं, टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के रूप में मशहूर दिशा पटानी का नाम भी इस फिल्म से जुड़ा. लेकिन ये सब कोरे कयास ही निकले.

अब खबर है कि चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे ने इन दोनों को पीछे छाेड़ते हुए टाइगर श्रॉफ के साथ अपनेलिए यह फिल्‍म पक्‍की कर ली है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर के प्रोडक्‍शन में बनने वाली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ में अब टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्‍या पांडे नजर आ सकती हैं.

बताते चलें कि 18 साल की अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी मां भावना पांडे अक्सर ही शेयर करती रहती हैं. चंकी पांडे इन दिनों परिवार के साथ वेकेशन के लिए केलिफोर्निया गये हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/BVsC-Qfl419/

यहां से चंकी की पत्‍नी भावना पांडे ने अपने और अपनी बेटियों के साथ की कई फोटो शेयर किये हैं. बताया जाता है कि जहां पहली फिल्‍म में दो लड़के और एक लड़का नजर आये थे, वहीं दूसरी फिल्‍म में एक लड़के के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola