#InduSarkarTrailer : 1975 का आपातकाल याद दिला देगी यह फिल्म, देखें VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2017 6:12 PM
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म ‘इंदु सरकार’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो चुका है. भारत में सन 1975 में लगे राजनीतिक आपातकाल के दिनों को इस फिल्म में बखूबी रिक्रिएट किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत ‘अब इस देश में गांधी के मायने बदल चुके हैं’ डायलॉग के […]
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म ‘इंदु सरकार’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो चुका है. भारत में सन 1975 में लगे राजनीतिक आपातकाल के दिनों को इस फिल्म में बखूबी रिक्रिएट किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत ‘अब इस देश में गांधी के मायने बदल चुके हैं’ डायलॉग के साथ होती है.
इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हारी, अनुपम खेर ने निभायी हैं. ट्रेलर में कीर्ति कुल्हारी एक दमदार किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में कीर्ति हकलाती हुई दिखायी गयी हैं. ‘फैशन’, ‘पेज 3’ जैसी हिट फिल्में बनाने वाले फिल्मकार मधुर भंडारकर की मेहनत इस फिल्म के ट्रेलर में साफ झलक रही है.
बताते चलें कि ‘इंदु सरकार’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो इमरजेंसी के दौरान सत्ता के खिलाफ खड़ी होती है. इस महिला का किरदार ‘पिंक’ फेम कीर्ति कुल्हारी ने निभाया है. वहीं, संजय गांधी के किरदार में नील नितिन मुकेश की अदाकारी भी काफी शानदार लग रही है.
फिल्म में नील नितिन मुकेश को एकदम संजय गांधी का लुक दिया गया है. ‘इंदु सरकार’ फिल्म में सुप्रिया विनोद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आयेंगी. अनुपम खेर की भी फिल्म में जोरदार एक्टिंग देखने को मिलेगी.
गौरतलब है कि यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है, जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी. इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं. यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी.
यहां देखें फिल्म ‘इंदु सरकार’ का ट्रेलर-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










