तेजा सज्जा ने बताया क्यों देखनी चाहिए राम चरण की ‘पेड्डी’, बोले- ऐसी फिल्में बार-बार नहीं बनती

Updated:
विज्ञापन

तेजा सज्जा और राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राम चरण की ‘पेड्डी’ को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है. एक्टर तेजा सज्जा ने फिल्म की कहानी, राम चरण के अभिनय, बुच्ची बाबू सना के निर्देशन की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इसकी तारीफ कर रहे हैं. अब ‘हनुमान’ फेम अभिनेता तेजा सज्जा ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय की तारीफ की.

विज्ञापन

तेजा सज्जा ने ‘पेड्डी’ को बताया दिल से बनी फिल्म

फिल्म देखने के बाद तेजा सज्जा ने एक्स पर लिखा कि उन्हें ‘पेड्डी’ बेहद पसंद आई. तेजा ने लिखा, “मुझे ‘पेड्डी’ बहुत पसंद आई. यह फिल्म दिल, आत्मा और एक खास मकसद से जुड़ी हुई है. राम चरण ने ऐसी कहानी को पर्दे पर उतारा है, जिसकी जड़ें हमारी मिट्टी और भावनाओं से जुड़ी हैं. उन्होंने इस किरदार में अपना पूरा दिल लगा दिया है. वह सच में प्रेरणा देने वाले कलाकार हैं.”

बुच्ची बाबू सना और ए.आर. रहमान की भी की तारीफ

तेजा सज्जा ने आगे लिखा, “ए.आर. रहमान के बारे में क्या कहा जाए. उनका संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के हर भाव को और मजबूत बनाता है. फिल्म खत्म होने के बाद भी उनका संगीत लंबे समय तक याद रहता है.” तेजा ने निर्देशक बुच्ची बाबू सना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक हैं. तेजा ने फिल्म के निर्माता वेंकट सतीश किलारू को उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई दी.

क्या है ‘पेड्डी’ की कहानी?

‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन बुच्ची बाबू सना ने किया है. फिल्म की कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी पेड्डी नाम के एक खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विजयनगरम क्षेत्र के एक आदिवासी गांव से आता है. गांव के लोग भेदभाव और पहचान की लड़ाई लड़ रहे होते हैं. ऐसे में पेड्डी अपनी क्रिकेट और कुश्ती की प्रतिभा के दम पर पूरे देश का ध्यान अपने गांव और उसके संघर्ष की ओर खींचता है.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज से पहले छाई, इम्तियाज अली फिर लाए दिल छू लेने वाली कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola