पटना का टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, हत्या मामले में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

मानिक कुमार देव गिरफ्तार

Patna News: पटना सिटी में सुल्तानगंज थाना पुलिस और एसटीएफ ने हत्या मामले में 14 वर्षों से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी मानिक कुमार देव को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल निवासी मानिक का नाम पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और वह वर्ष 2012 के हत्याकांड में वांछित था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
पटना सिटी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुल्तानगंज थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल मानिक कुमार देव को गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है.

सुल्तानगंज थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में 14 वर्षों से फरार चल रहे पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल मानिक कुमार देव को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी एसटीएफ के सहयोग से लालजी टोला इलाके से की गई.

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज थाना कांड संख्या 186/2012 में दर्ज हत्याकांड मामले का फरार अभियुक्त मानिक कुमार देव लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना क्षेत्र स्थित तुलसीपाड़ा रायगंज मोहल्ले का निवासी है.

14 वर्षों से था फरार

पुलिस के अनुसार मानिक कुमार देव पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था. उसका नाम पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का भी संकलन किया जा रहा है.

कई मामलों के खुलासे की उम्मीद

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है. पुलिस उसके संपर्कों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है.

छह जून को भी मिली थी बड़ी सफलता

सुल्तानगंज थाना पुलिस ने छह जून को भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी उज्जवल सिंह को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार रामपुर रोड गोलीबारी मामले में वह आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदल गार्डन के समीप छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया था. उज्जवल सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ: दानापुर नगर परिषद में जलाशय पर बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत, जल निकासी व्यवस्था ठप होने से किसान और ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन