ePaper

Akshara Singh Business: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शुरू की मिनरल वाटर कंपनी, एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी रखा कदम

Updated at : 13 Apr 2025 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Akshara Singh Business

Akshara Singh Business

Akshara Singh Business: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस है. उन्होंने अब तक कई फिल्मों और गानों में काम किया है. सोशल मीडिया में भी इनकी फैन फॉलोइंग बहुत है. इसीबीच उन्होंने पटना में अपनी मिनरल वाटर कंपनी शुरू की है.

विज्ञापन

Akshara Singh Business: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों और गानों में अपनी भूमिका निभाई है. फैंस उनकी नई फिल्म और गानें का बेसब्री से इंतजार करते रहते है. उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे कई पॉपुलर स्टार्स के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में रवि किशन के साथ ‘सत्यमेव जयते’ से किया था. इसके अलावा वह 2015 में जी टीवी के धारावाहिक में नजर आई थी. उसके बाद सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो में भी काम कर चुकी है. साथ ही उन्हें रैप करने का भी शौक है.

Akshara’s मिनरल वाटर शुद्धता का वादा करती है

पटना में जन्मी इस एक्ट्रेस को शेरनी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने अब अपना एक बिजनेस भी शुरू कर दिया है. इस बिजनेस से वह एक्टिंग के साथ मिनरल वाटर इंडस्ट्री में भी कदम बढ़ा रही है. उनकी कंपनी का नाम Akshara’s मिनरल वाटर है. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया से दी है. अपने गाने और फिल्मों के बाद वह अपने इस ब्रांड को धीरे-धीरे बाजार में फैलाना शुरू कर चुकी है. यह पानी अच्छे क्वालिटी और शुद्धता का वादा करती है. इस ब्रांड से लोगों को साफ और हेल्दी पानी मिलेगा.

छपरा जिले में ब्रांड का डिस्ट्रीब्यूटर है

अक्षरा सिंह के मिनरल वाटर ब्रांड से लोग बहुत एक्साइटेड है. बिहार के छपरा जिले में इस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है. इसके बावजूद कई लोग इस ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए उनसे कांटेक्ट कर रहे है. इस कंपनी के बिजनेस लेवल की सभी सराहना कर रहे है. अक्षरा की कंपनी का टैगलाइन – ‘असली मिनरल युक्त पानी पियें और स्वस्थ जियें’ है. सोशल मीडिया पर उनके नए बिजनेस से कई लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे है. साथ ही एक फैन ने लिखा, ‘अब मैं यही पानी पिऊंगा’.

ये भी पढ़ें: Retro OTT Release: रोमांस और एक्शन का लगेगा तड़का, जब साथ आएंगे सूर्या और पूजा हेगड़े, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola