मनोज तिवारी की फिल्म ‘यादव पान भंडार’ जल्द होगी प्रदर्शित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 12:57 PM
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चहेते भोजपुरिया हीरो मनोज तिवारी की फिल्म ‘यादव पान भंडार’ जल्द प्रदर्शित होनेवाली है. लोकगायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी अभिनीत और जितेश दुबे द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘यादव पान भंडार’ को भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. इसकी जानकारी खुद निर्माता जितेश दुबे ने दी. […]
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चहेते भोजपुरिया हीरो मनोज तिवारी की फिल्म ‘यादव पान भंडार’ जल्द प्रदर्शित होनेवाली है. लोकगायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी अभिनीत और जितेश दुबे द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘यादव पान भंडार’ को भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. इसकी जानकारी खुद निर्माता जितेश दुबे ने दी. यह फिल्म एकदम सामाजिक इंटरटेंमेंट बेस्ड है.
इस फिल्म से मनोज तिवारी मृदुल लंबे समय बाद भोजपुरी स्क्रीन पर नजर आयेंगे. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जीवन में प्रवेश के बाद उनकी व्यस्तता काफी बढ गई है, मगर फिल्म ‘यादव पान भंडार’ के लिए वो भी उत्साहित हैं.
फिल्म में उनके साथ फेमस अभिनेत्री गुंजन पंत नजर आयेंगी. हम फिल्म को जल्द ही रिलीज करेंगे. इस फिल्म को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिखाया जायेगा जिस की तैयारी अभी से चल रही है.
श्रीकृष्णा क्रियेशन्स के बैनर तले बनी ‘यादव पान भंडार’ निर्माता जितेश दूबे और पायल दूबे हैं,जबकि इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है. इस फिल्म में मनोज तिवारी के अलावे गुंजन पंत, संजय पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, सी.पी.भट्ट, नीलिमा सिंह, रीना रानी, विनोद मिश्रा, बालगोविंद बंजारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में संगीत मधुकर आनंद ने दिया है. पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं.
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरूआत मनोज तिवारी और रानी चटर्जी स्टारर फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से हुई, जिसके बाद से भोजपुरी फिल्मों के निर्माण का सिलसिल अनवरत चला आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










