कास्टिंग काउच बहस के बीच Khesari Lal Yadav का भोजपुरी एक्ट्रेसेस पर बड़ा बयान, बोले- गीता को भी धोखा दे देंगी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Jun 2026 5:28 PM

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के आरोपों पर खेसारी लाल यादव ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि खुद को सही दिखाने के लिए पूरी इंडस्ट्री को बदनाम करना ठीक नहीं है.

विज्ञापन

Bhojpuri News: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक बयान इन दिनों खूब चर्चा में है. कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री में समझौते जैसे आरोपों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई लोग खुद को सही साबित करने के लिए पूरी इंडस्ट्री को गलत ठहराने लगते हैं. इसी दौरान उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेसेस को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

कास्टिंग काउच के दावों पर खेसारी का सवाल

जिंगाबाद को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने कहा कि जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस से कास्टिंग काउच के बारे में पूछा जाता है, तो कई बार जवाब मिलता है कि इंडस्ट्री में ऐसा होता है, लेकिन उनके साथ कभी नहीं हुआ. खेसारी ने इसी बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सभी लोग यही कहते हैं कि उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ, तो फिर आखिर यह किसके साथ होता है?

‘गीता को भी धोखा दे देंगी’

बातचीत के दौरान खेसारी ने कहा कि अगर किसी पॉडकास्ट या इंटरव्यू में भोजपुरी एक्ट्रेसेस को बुलाया जाए, तो उनसे गीता पर हाथ रखकर सच बोलने को कहा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग गीता की कसम खाने के बाद भी सच नहीं बोलेंगे.

खेसारी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

इंडस्ट्री को बदनाम करने का लगाया आरोप

खेसारी लाल यादव का मानना है कि कुछ लोग अपने आप को सही साबित करने के लिए पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब कर देते हैं. उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को बिना वजह निशाना बनाना ठीक नहीं है.

उनके मुताबिक, अगर किसी के साथ कोई गलत अनुभव हुआ है तो उस पर खुलकर बात होनी चाहिए, लेकिन पूरे इंडस्ट्री को एक जैसा बताना सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- रिश्ता खत्म होने से इंसान गलत नहीं हो जाता

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola