Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- रिश्ता खत्म होने से इंसान गलत नहीं हो जाता

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने एक पॉडकास्ट में काजल राघवानी के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को बुरा कहना गलत है.
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्तर कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के बहुत सारे राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि आज वो भले ही इतने बड़े स्टार हैं और उनके पास बहुत पैसा है, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो बेहद गरीब थे. उन्होंने अपनी पुरानी लव लाइफ यानी एक्ट्रेस काजल राघवानी के बारे में भी खुलकर बात की है.
काजल राघवानी पर बोले: “ब्रेकअप के बाद सब गलत क्यों बोलते हैं?”
खेसारी लाल यादव का नाम लंबे समय तक भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जोड़ा जाता रहा है. इस बारे में बात करते हुए खेसारी ने कहा कि जब वो काजल के साथ थे, तब वो उनके लिए बिल्कुल सही थीं और आज भी सही हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को प्यार हो जाता है, लेकिन मर्द की वो आदत बन जाती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक प्यार रहता है, लोग एक-दूसरे को ‘बेबी-सोना’ कहते हैं, और जैसे ही ब्रेकअप होते हैं, तो एक-दूसरे को बुरा-भला कहने लगते हैं, जो कि गलत है.
बचपन में घर-घर जाकर बेचते थे दूध
अपनी गरीबी के दिनों को याद करते हुए खेसारी ने बताया कि उनका परिवार बहुत गरीब था और उनके पास खुद की जमीन भी नहीं थी. वो अपने चाचा के साथ गांव में रहते थे और उनके पापा दिल्ली में काम करते थे. खेसारी जब बहुत छोटे थे, तब वो साइकिल से घर-घर जाकर दूध पहुंचाया करते थे. दूध बेचते-बेचते ही उन्हें गाना गाने का शौक लगा और वो गाते रहते थे.
दिल्ली में बेचा लिट्टी-चोखा और गाया गाना
गांव छोड़ने के बाद खेसारी दिल्ली आ गए. उन्होंने बताया कि साल 2004 से 2007 तक उन्होंने दिल्ली के ओखला इलाके में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बेचने का काम किया. वो दिनभर लिट्टी-चोखा बेचते थे और रात के समय गाने की प्रैक्टिस करते थे और गाना गाते थे.
पापा से मिले 11 हजार रुपये और पहली फ्लॉप एल्बम
खेसारी की शादी साल 2006 में हुई थी. शादी के बाद उनके पिता ने उन्हें गाना रिकॉर्ड करने के लिए जैसे-तैसे 11 हजार रुपये दिए. इस पैसे से खेसारी ने अपनी पहली गानों की कैसेट (एल्बम) निकाली, लेकिन वो फ्लॉप हो गई. इसके बाद दूसरी कैसेट को लोगों ने थोड़ा पसंद किया, लेकिन जब तीसरी कैसेट आई तो वो सुपरहिट हो गई.
बेटी के जन्म से बदली किस्मत, लड़की बनकर किया डांस
साल 2008 में जब खेसारी के घर बेटी ‘कृति’ का जन्म हुआ, तो उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई. उसी समय उनका एक गाना आया था ‘चूसता देवरा’. इस गाने के वीडियो में खेसारी खुद लड़की के कपड़े पहनकर नाचे थे. यह गाना रातों-रात इतना बड़ा हिट हुआ कि खेसारी स्टार बन गए.
खेसारी अपनी बेटी को अपना ‘लकी चार्म’ मानते हैं क्योंकि उसके आने के बाद उनकी गरीबी हमेशा के लिए खत्म हो गई. आज उनकी बेटी कृति बड़ी हो गई है और फिल्मों में भी काम करती है.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह पर बरसे खेसारी लाल यादव, बोले- मैं किसी का चमचा नहीं हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










