पवन सिंह की हीरोइन बनीं शिव्या पठानिया, कहा- अब समझ आया लोग उन्हें पावर स्टार क्यों कहते हैं

Author Divya Keshri|Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

शिव्या पठानिया और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस शिव्या पठानिया भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ फिल्म कर रही है. जानिए पवन सिंह के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा.

विज्ञापन

एक्ट्रेस शिव्या पठानिया अब बॉलीवुड में नई पारी शुरू करने जा रही हैं. उनका बॉलीवुड डेब्यू भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ होने वाला है. एक इंटरव्यू में शिव्या ने बताया कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली, पवन सिंह के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा.

विज्ञापन

कैसे मिली पवन सिंह के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म?

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शिव्या पठानिया ने बताया कि उनके गॉडब्रदर और बॉलीवुड डिजाइनर हितेंद्र कापोपारा का फोन आया था. उन्होंने बताया कि एक नई फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है. शिव्या ने कहा कि वह बिना किसी उम्मीद के मीटिंग में पहुंची थीं, क्योंकि उसी दिन उनकी कई दूसरी मीटिंग्स भी थी. वहां निर्देशक रितेश ठाकुर ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, जो उन्हें काफी पसंद आई. इसी दौरान उन्हें पता चला कि फिल्म में लीड रोल पवन सिंह निभा रहे हैं.

View on Instagram

उन्होंने कहा, "मुझे लगा यह भी बाकी ऑडिशन की तरह ही होगा, क्योंकि इस रोल के लिए कई एक्ट्रेसेस पर विचार किया जा रहा था. लेकिन अगले ही दिन टीम का फोन आया और उन्होंने बताया कि मेरा लुक और पर्सनैलिटी इस किरदार के लिए बिल्कुल सही है."

पवन सिंह के साथ काम करना बताया बड़ी उपलब्धि

शिव्या ने कहा, "जब मुझे पता चला कि मेरा सेलेक्शन हो गया है और मैं पवन सिंह के साथ काम करूंगी, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी. वह सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि सुपरस्टार हैं. शूटिंग के दौरान मुझे समझ आया कि लोग उन्हें 'पावर स्टार' क्यों कहते हैं. जहां भी वह जाते हैं, लोगों का प्यार और क्रेज देखने लायक होता है. मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, इसके लिए मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं."

View on Instagram

पहली मुलाकात में दूर कर दी सारी घबराहट

शिव्या पठानिया ने बताया कि उनकी पहली शूटिंग एक एंट्री सॉन्ग की थी. उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझसे मेरे बारे में बात की, मेरे काम के बारे में पूछा और फिल्म मिलने पर बधाई भी दी. उन्होंने मुझे अपना बेस्ट देने ने के लिए मोटिवेट किया. कुछ ही मिनटों में मेरी झिझक खत्म हो गई. लोगों की उनके बारे में अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन मैंने उन्हें बेहद विनम्र, प्रोफेशनल और सभी का सम्मान करने वाला इंसान पाया. उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं इंडस्ट्री में नई हूं. उनके साथ काम करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा."

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस को बुढ़िया चाची कहने और झापड़ मारने की बात पर भड़के एक्स हस्बैंड, कर दिया खुलेआम चैलेंज

ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे... खेसारी लाल यादव की अंजना ने खोल दी पोल, कहा- जब भौजी ने अचानक वहां अटैक कर दिया था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola