रितेश पांडे का सैड सॉन्ग ‘दिल के दरदिया पऽ हरदिया ना काम करे’ रिलीज, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

दिल के दरदिया पऽ हरदिया ना काम करे , फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का नया इमोशनल गाना ‘दिल के दरदिया पऽ हरदिया ना काम करे’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में अपनी गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देखकर सिंगर का दिल टूट जाता है.

विज्ञापन

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे अपना एक और नया इमोशनल गाना लेकर आ गए हैं. उनके इस नए एल्बम का नाम ‘दिल के दरदिया पऽ हरदिया ना काम करे’ है. यह एक पूरी तरह से दर्दभरा गाना है, जो प्यार में मिले धोखे और दिल टूटने के अहसास पर बनाया गया है. यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है और दर्शकों ने इस पर अपने कमेंट्स की भरमार कर दी है. कुछ घंटो में इस गाने ने 8 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

वीडियो में दिखा रितेश पांडे का बेहद उदास अंदाज

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अंतरा सिंह नजर आ रही हैं, गाने के वीडियो में रितेश पांडे काफी उदास और दुखी नजर आ रहे हैं. सीन्स में दिखाया गया है कि रितेश अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन अचानक वे अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लेते हैं. अपनी आंखों के सामने अपनी प्रेमिका को किसी और के साथ देखकर रितेश पांडे पूरी तरह टूट जाते हैं और गहरे दर्द में डूब जाते हैं. गाने में सिंगर बोलते हैं कि उनके दिल को जो चोट लगी है और जो दर्द मिला है, उस पर अब कोई भी हल्दी काम नहीं करेगी.

गाने का वीडियो

इससे पहले यह गाना हुआ था रिलीज

आज रिलीज हुए इस नए गाने से पहले रितेश पांडे का एक और बड़ा गाना आया था. उस गाने का नाम ‘लोहा छु के खा तानी किरिया’ था, जिसने इंटरनेट पर रिलीज होते ही भारी धमाल मचा दिया था. उस गाने के वीडियो में शादी के मंडप की कहानी दिखाई गई थी, जहां रितेश पांडे की ऑन स्क्रीन प्रेमिका बेबी काजल से बहुत बड़ा धोखा मिलता है. दर्शकों ने उस गाने को बहुत पसंद किया था और

फैंस के रिएक्शन

गाने की पूरी टीम और डिटेल्स

इस खूबसूरत और दर्दभरे गाने को रितेश पांडे ने खुद गाया है. इसके गहरे और दिल को छू लेने वाले बोल योद्धा सिंह बिट्टू ने लिखे हैं, जबकि इसका बेहतरीन और सुरीला संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है. इस पूरे गाने के डिजिटल हेड विक्की यादव हैं. यह गाना रितेश पांडे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के लेबल तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘कमर ककरी राजा जी’ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ब्लैक आउटफिट में छाए समर सिंह-कनिष्का चौधरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola