गाना ‘कमर ककरी राजा जी’ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ब्लैक आउटफिट में छाए समर सिंह-कनिष्का चौधरी

Updated:
विज्ञापन

समर सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया पार्टी सॉन्ग ‘कमर ककरी राजा जी’ रिलीज हो चुका है. इस गाने के वीडियो में कनिष्का चौधरी और समर सिंह की शानदार जोड़ी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए आज 5 जून 2026 को एक और एनर्जेटिक गाना ‘कमर ककरी राजा जी’आ गया है. इस गाने को देसी स्टार समर सिंह ने भोजपुरी की मशहूर फीमेल सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. यह गाना इंटरनेट पर रिलीज होते ही तेजी से ट्रेंड कर रहा है. गाने का म्यूजिक और डीजे वाइब इतना शानदार है कि लोग इसे सुनकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने 3 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

विज्ञापन

ब्लैक ड्रेस में समर- कनिष्का की दिखी शानदार जोड़ी

गाने के वीडियो में कपड़ों का तालमेल बहुत ही लाजवाब रखा गया है. वीडियो में एक्ट्रेस कनिष्का चौधरी काले रंग की साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वहीं उनके साथ समर सिंह भी ब्लैक कलर की शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. इन दोनों का यह मैचिंग लुक और ऑन-स्क्रीन जोड़ी वीडियो में एक साथ बहुत ज्यादा जच रही है.

वीडियो में दिखा भरपूर रोमांस

इस गाने के वीडियो में रोमांस की भरमार देखने को मिल रही है. सीन्स में समर सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी कनिष्का चौधरी से बेहद प्यार करते हुए नजर आते हैं. वहीं उनकी पत्नी भी बेहद शरारती और चुलबुले अंदाज में अपने पति से बातें करती हैं. वे इस मजेदार गाने में अपनी कमर को ककरी बताती हैं. दोनों के बीच का यह रोमांटिक और प्यारा भरा अंदाज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है.

गाने का वीडियो

गाने की पूरी टीम और डिटेल्स

इस कैची गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. इसके मजेदार बोल रवि यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत राहुल यादव ने तैयार किया है. इस गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी का है और इसका बेहतरीन निर्देशन पवन पाल ने किया है. इसके अलावा दिलीप चौरसिया ने इस वीडियो का डीओपी कुलदीप और विशाखा ने मिलकर इसका शानदार डांस कोरियोग्राफ किया है.

यह भी पढ़ें: गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज का चला जादू, ‘सड़िया ब्लू ब्लू’ रिलीज होते ही वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola