सृष्टि भारती का नया गाना ‘पिया बऊरहवा’ रिलीज, सपना चौहान के ठुमकों ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन

पिया बऊरहवा सॉन्ग, फोटो यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Piya Baurahwa New Song: भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना ‘पिया बऊरहवा’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान अपने देसी अंदाज, स्वैग और बेहतरीन डांस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.

विज्ञापन

Piya Baurahwa New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर सृष्टि भारती का एक नया गाना रिलीज हो चुका है. उनके इस नए एल्बम का नाम ‘पिया बऊरहवा’ है. यह गाना पार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के लेबल तले रिलीज किया गया है. इस गाने की धुन और संगीत इतना शानदार है कि लोग इसे सुनकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. यूट्यूब पर आते ही इस गाने ने फैंस के बीच अपनी खास जगह बना ली है.

विज्ञापन

वीडियो में छाया सपना चौहान का देसी अंदाज

गाने के वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही हैं. पूरे वीडियो में उनका एक से बढ़कर एक देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. सपना चौहान अलग-अलग रंग की खूबसूरत साड़ियों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने के सीन्स में वे कभी हाथ में सिगरेट थामे पूरे स्वैग वाले अंदाज में नजर आती हैं, तो कभी अपने बेहतरीन ठुमकों से डांस फ्लोर पर आग लगाती हुई दिखती हैं. उनका यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो की कहानी में सपना चौहान कहती हैं कि उनके पति ने शादी का एक भी वचन नहीं निभाया. वे अपने सारे वादे भूलकर उन्हें अकेला छोड़कर विदेश चले गए हैं. इसी शिकायत और प्यार भरे गुस्से को सपना चौहान ने स्क्रीन पर बहुत ही खूबसूरती से उतारा है.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

इस खूबसूरत गाने को सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके प्यारे बोल निरजला एनके ने लिखे हैं. गाने का बेहतरीन संगीत कान्हा सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है. इसके साथ ही रविश कुमारने इसकी एडिटिंग की है और राजन वर्मा और अमन कुमार ने कैमरे का काम संभाला है. इस पूरे प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर पार एंटरप्राइजेज हैं.

यह भी पढ़ें: रितेश पांडे का सैड सॉन्ग ‘दिल के दरदिया पऽ हरदिया ना काम करे’ रिलीज, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola