अपने पति से जहर मंगवा रही हैं काजल, रिलीज होते ही छाया ‘शहर से जहर’, देखें वीडियो

शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना शहर से जहर फोटो- यूट्यूब
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘शहर से जहर’ रिलीज हो गया है. गाने में शिवानी सिंह की दमदार आवाज और काजल त्रिपाठी की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिल रही है.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की धांसू सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘शहर से जहर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 5 जून को रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बोल है, ”प्यार ल ऐ राजा तरसावा तारा हो, अपन सगुन के रोआवा तारा हो… भेज द ऐ सैय्या शहर से जहर हो.”
शिवानी सिंह का सॉन्ग शहर से जहर रिलीज
‘शहर से जहर’ में शिवानी सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. उनकी गायकी गाने को खास बनाती है. वहीं गाने के बोल सतीश बाबा ने लिखे हैं. इसका संगीत अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है. उन्होंने म्यूजिक को इस तरह कंपोज किया है कि यह गीत की थीम और मूड के साथ पूरी तरह फिट बैठ जाए.
काजल त्रिपाठी के स्क्रीन प्रेजेंस ने सॉन्ग को बनाया खास
वीडियो में काजल त्रिपाठी फीचर हुई हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस भोजपुरी गाने को और भी ज्यादा वायरल कर रही है. एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स और ग्लैमरस अदाएं और वीडियो के अंत तक बांधे रखने की कोशिश करेंगे. म्यूजिक वीडियो का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है. वहीं कैमरे के पीछे राजन वर्मा और अमन कुमार ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है. खूबसूरत लोकेशन्स और बेहतरीन कैमरा वर्क वीडियो को शानदार लुक देते हैं.
शहर से जहर गाने के बारे में
वीडियो की एडिटिंग रविश कुमार ने की है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी भी लक्की विश्वकर्मा ने निभाई है. पोस्ट प्रोडक्शन में डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है. वहीं आर्ट डायरेक्शन बाबलू मिश्रा ने किया है और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नितिन भास्कर ने निभाई है. इस प्रोजेक्ट को निर्माता अनुपमा प्रीति ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अनंजय रघुराज ने इसे विशेष रूप से तैयार किया है. डिजिटल प्रमोशन की कमान विक्की यादव और विकास यादव के हाथों में रही. गाने को अनुपमा म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










