Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

पेडेडी और है जवानी तो इश्क होना है फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Theatres Release Films: इस वीकेंड अगर आप फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थियेटर्स में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई है, जो आपका जबरदस्त एंटरटेनमेंट करेगी.

विज्ञापन

Theatres Release Films: इस हफ्ते थियेटर्स में रोमांटिक कॉमेडी से लेकर स्पोर्ट्स और फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्में रिलीज हो रही हैं.

विज्ञापन

पेड्डी

निर्देशक बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये कमाए हैं.

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो (The Great Grand Superhero)

अगर आप लाइट फैमिली एंटरटेनर देखना चाहते हैं, तो जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ परफेक्ट बिंज है. यह फिल्म इमेजिनेशन, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का कॉम्बिनेशन है.

Obsession

थ्रिलर लवर्स के लिए Obsession देखने लायक फिल्म हो सकती है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जो दिखाती है कि प्यार और अट्रैक्शन कब एक खतरनाक जुनून में बदल सकते हैं. रिश्तों, सीक्रेट्स और धोखे से भरी यह कहानी आखिर तक सस्पेंस बनाए रखती है.

है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai)

इस वीकेंड की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज में से एक है जवानी तो इश्क होना है भी है. डेविड धवन अपनी सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल के साथ वापसी कर रहे हैं. वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय स्टारर यह फिल्म रोमांस, फैमिली ड्रामा, कन्फ्यूजन और फुल ऑन एंटरटेनमेंट का पैकेज लेकर आई है. अगर आपको मसाला कॉमेडी पसंद है तो यह आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

Tuner

Tuner उन फिल्मों में से है जो ज्यादा हाइप में नहीं हैं, लेकिन कहानी के दम पर लोगों का ध्यान खींच सकती हैं. फिल्म एक टैलेंटेड म्यूजिशियन की लाइफ को फॉलो करती है, जो अचानक एक खतरनाक और रहस्यमयी सिचुएशन में फंस जाता है. म्यूजिक और सस्पेंस का यह कॉम्बिनेशन इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.

बंदर (Bandar)

अनुराग कश्यप की बंदर भी इस वीकेंड काफी चर्चा में है. बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म में डार्क टोन, पॉलिटिकल लेयर्स और कच्ची, रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग देखने को मिलेगी, जो कश्यप की फिल्मों की खास पहचान रही है.

ही मैन (He-Man)

हॉलीवुड फैंस के लिए ही मैन बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है. मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स की यह नई फिल्म प्रिंस एडम की जर्नी दिखाएगी.

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने OTT पर मारी बाजी, ‘मां-बहन’ ने आते ही हासिल किया नंबर 1 ताज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola