माधुरी दीक्षित ने OTT पर मारी बाजी, ‘मां-बहन’ ने आते ही हासिल किया नंबर 1 ताज

Updated:
विज्ञापन

Maa-Behen Movie

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maa-Behen: माधुरी दीक्षित की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘मां-बहन’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही दर्शकों की पसंद बन गई है. फिल्म ने धनुष की ‘कारा’ को पीछे छोड़ नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. कॉमेडी, सस्पेंस और दमदार स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं.

विज्ञापन

Maa-Behen: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही कंटेंट ऐसे होते हैं जो रिलीज के साथ दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की नई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘मां-बहन’ इसी वजह से चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर यह फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

‘कारा’ को पीछे छोड़ हासिल किया नंबर 1 स्थान

हाल के दिनों में साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही थी. वहीं सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए थी। हालांकि अब दर्शकों का रुझान तेजी से ‘मां-बहन’ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. फिल्म ने आते ही नंबर 1 स्थान पर कब्जा जमा लिया है, जबकि ‘कारा’ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.

फिल्म में दिखा दमदार स्टारकास्ट

‘मां-बहन’ में माधुरी दीक्षित एक ऐसी मां के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी दो बेटियों के साथ कई दिलचस्प परिस्थितियों में फंस जाती है. फिल्म में उनकी बेटियों का किरदार अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारणा दुर्गा ने निभाया है. इसके अलावा भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखाई देते हैं.

कॉमेडी और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण

निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का बेहतरीन मेल पेश करती है. कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है, जब परिवार के पड़ोसी की रहस्यमयी मौत के बाद उसकी लाश उनके घर में मिलती है. इसके बाद शुरू होता है सस्पेंस, गलतफहमियों और हास्य से भरपूर घटनाओं का सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

दर्शकों को पसंद आ रही है कहानी

करीब 2 घंटे 7 मिनट की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. पारिवारिक मनोरंजन, कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण इसे नेटफ्लिक्स पर इस समय की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है.

यह भी पढ़ें: रिहाना-बेयोंसे को पछाड़ इस पॉप स्टार ने रचा इतिहास, बनीं सबसे अमीर महिला सिंगर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola