रिहाना-बेयोंसे को पछाड़ इस पॉप स्टार ने रचा इतिहास, बनीं सबसे अमीर महिला सिंगर

Updated:
विज्ञापन

Richest Female Musician Taylor Swift

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Richest Female Musician: Forbes की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक पॉप सुपरस्टार ने रिहाना और बेयोंसे को पीछे छोड़ इतिहास रच दिया है. 2 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ वह दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं. जानें कौन हैं वह.

विज्ञापन

Richest Female Musician: अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दुनिया भर में अपने संगीत और रिकॉर्डतोड़ टूर के लिए मशहूर टेलर अब इतिहास की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं. प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन Forbes की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 2 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

Forbes की सूची में मिली बड़ी उपलब्धि

Forbes द्वारा जारी Iconoclast 50 सूची में टेलर स्विफ्ट को उन प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, संगीत उद्योग में उनके प्रभाव और व्यावसायिक सफलता ने उन्हें इस खास मुकाम तक पहुंचाया है.

Eras Tour बना दौलत बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण

Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 का Eras Tour टेलर स्विफ्ट की संपत्ति बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा. यह टूर करीब 2.2 अरब डॉलर की कमाई के साथ इतिहास का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कॉन्सर्ट टूर बन गया. इसी सफलता के दम पर उनकी कुल संपत्ति तेजी से बढ़ी.

अपने म्यूजिक अधिकारों पर हासिल किया नियंत्रण

टेलर स्विफ्ट ने वर्ष 2020 में अपने पुराने गानों को दोबारा रिकॉर्ड करने का फैसला लिया था. Forbes के अनुसार, इस कदम से उनकी रॉयल्टी सीधे उनके पास आने लगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके इस फैसले ने कई अन्य कलाकारों को भी अपने संगीत के अधिकारों के प्रति जागरूक किया.

पुराने Masters दोबारा खरीदकर बनाया नया रिकॉर्ड

Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, Eras Tour से हुई कमाई के बाद टेलर स्विफ्ट ने अपने पुराने म्यूजिक कैटलॉग के मूल अधिकार (Masters) भी दोबारा खरीद लिए. यह कदम उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि इससे उनके संगीत पर उनका पूरा नियंत्रण स्थापित हो गया.

जे-जी अब भी सबसे अमीर संगीतकार

हालांकि टेलर स्विफ्ट अब दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन चुकी हैं, लेकिन सबसे अमीर जीवित संगीतकार का खिताब अभी भी जे-जी के नाम है. Forbes के अनुसार, जे-जी की कुल संपत्ति करीब 2.8 अरब डॉलर है. वहीं रिहाना और बेयोंसे की संपत्ति लगभग 1-1 अरब डॉलर बताई गई है.

टेलर स्विफ्ट के लिए आगे क्या?

काम के मोर्चे पर भी टेलर स्विफ्ट लगातार चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही Pixar-Disney की फिल्म ‘Toy Story 5’ के लिए एक नया गाना रिलीज कर सकती हैं. इसके अलावा उन्हें जल्द ही Songwriters Hall of Fame में शामिल किए जाने की भी तैयारी है. ऐसे में आने वाले महीनों में भी टेलर स्विफ्ट सुर्खियों में बनी रह सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi में बार-बार बॉडी शॉट्स दिखाए जाने पर नाराज हैं जाह्नवी? एक लाइक ने दिया हिंट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola