Pawan Singh Biopic: संघर्ष से स्टारडम तक कैसे पहुंचे पवन सिंह? पावर स्टार की बायोपिक की शूटिंग शुरू
पवन सिंह बायोपिक, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh Biopic: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. उनकी बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें संघर्ष से स्टारडम तक का उनका सफर दिखाया जाएगा.
Pawan Singh Biopic: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. इन दिनों उनकी बायोपिक की शूटिंग उनके पैतृक गांव जोकहरी में चल रही है. शूटिंग के लिए जैसे ही पवन सिंह गांव पहुंचे, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए. फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों तक वहां मौजूद रहे.
अपनी कहानी खुद पर्दे पर दिखाएंगे पवन सिंह
पवन सिंह की बायोपिक में उनके जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा. फिल्म में उनके संघर्ष के दिनों से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार बनने तक का सफर देखने को मिलेगा. यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग उन जगहों पर भी की जा रही है, जो उनकी जिंदगी से खास जुड़ाव रखती हैं, जिनमें उनका पैतृक गांव भी शामिल है.
गांव में शूटिंग देखने उमड़ी भीड़
पवन सिंह के गांव पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से भी लोग शूटिंग देखने पहुंच गए. कई फैंस सिर्फ अपने चहेते स्टार को करीब से देखने के लिए वहां जमा रहे. गांव में शूटिंग के दौरान माहौल काफी उत्साहभरा नजर आया और लोगों में फिल्म को लेकर अलग ही उत्सुकता देखने को मिली.
भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा
शूटिंग के दौरान लोगों की संख्या लगातार बढ़ती रही. ऐसे में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए. टीम ने शूटिंग और लोगों की सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा.
‘भोजपुरी बवाल’ में भी आएंगे नजर
फिल्मों के अलावा पवन सिंह जल्द ही रियलिटी सीरीज ‘भोजपुरी बवाल’ में भी दिखाई देंगे. इस शो में उनके साथ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव भी नजर आएंगे. शो में दर्शकों को इन सितारों की असली जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह पर बरसे खेसारी लाल यादव, बोले- मैं किसी का चमचा नहीं हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए